बिहार में 42 करोडपति निर्दलीय उम्मीदवार, बाहुबलियों का भी जमावड़ा

पटना।बिहार चुनावो में उम्मीद के मुताबिक धनबली और बाहुबली लोगो ने बड़ी संख्या में भागीदारी की है. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने इस चुनाव में उम्मीदवारों की रिपोर्ट भी जारी किये हैं। एडीआर के आंकड़ों के अनुसार बिहार में कुल उम्मीदवार जो मैदान में है उनमें से 25 फीसदी यानी
125 उम्मीदवार करोड़पति हैं। जिनमें सबसे ज्यादा करोपड़ति उम्मीदवार भाजपा ने मैदान में उतारे हैं।
भाजपा ने 18, जदयू में 19, राजद में 11, कांग्रेस में 6, लोजपा में 8, सपा में 6, बसपा में 3 जबकि 42 निर्दलीय उम्मीदवार करोड़पति हैं। इन सभी उम्मीदवारों के पास एक करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है।
वहीं पहले चरण के लिए बिहार चुनाव की 49 सीटों के लिए 583 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। जिनमें से 174 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। 130 उम्मीदवार हत्यारोपी इस लिस्ट में 130 ऐसे उम्मीदवार भी हैं जिनके खिलाफ गंभीर अपराध के मामले दर्ज हैं। इन उम्मीदवारों के खिलाफ गैरजमानती अपराध दर्ज हैं जबकि 16 ऐसे उम्मीदवार भी हैं जिनके खिलाफ हत्या के मामले भी दर्ज हैं।





