बड़ी खबर: बिहार में भाजपा के साथ सरकार बनाते ही नितीश ने जनता के लिए कर डाला ये बड़ा ऐलान

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पिछले दिनों महागठबंधन से अपना नाता तोड़कर भाजपा के साथ मिलकर एक बार फिर से सीएम पद की शपथ ली और सरकार बनाया। यह नीतीश की भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन में दूसरी पारी है। भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनने के हफ्ते भर के अंदर ही नीतीश कुमार ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है। नीतीश के इस ऐलान से राज्य के नियोजित शिक्षकों के चेहरे पर ख़ुशी की लहर दौड़ गई है।बिहार में भाजपा के साथ सरकार बनाते ही

दरअसल, नीतीश कुमार ने नियोजित शिक्षकों के वेतन के लिए 1031 करोड़ रूपये जारी कर दिए हैं। इससे बिहार के 3.5 लाख शिक्षकों के वेतन का रास्ता साफ़ हो गया है। आपको बता दें, बिहार के ज्यादातर जिलों में शिक्षकों का वेतन पिछले कई महीनो से बकाया है। इससे पहले सरकार ने 13 जून को कैबिनेट की बैठक में कुल 2789 करोड़ 71 लाख रूपये की राशि की स्वीकृति प्रदान की थी। उस वक्त नियोजित शिक्षकों को जनवरी महीने से ही वेतन का भुगतान नहीं किया जा सका था।

पीएम मोदी का फर्जी संदेश सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, ना करें भरोसा

आपको बता दें, राज्य सरकार अपने साढ़े 4 लाख से अधिक कर्मचारियों को 7वें वेतनमान के बाद अब इस वृद्धि के आधार पर सभी भत्तों को बढ़ाने की तैयारी कर रही है। सातवें वेतन के अंतर्गत सरकारी कर्मचारियों को उनके मूल वेतन में 2.57 फीसदी बढ़ोतरी की गई थी। लेकिन, उन्हें मिलने वाले भत्ते में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी। तैयार मसौदे के अनुसार, एचआरए यानी हाउस रेंट अलाउंस में सबसे ज्यादा दोगुनी बढ़ोतरी करने जा रही है।

इसके अलावा सरकार अन्य भत्तों में भी अच्छी खासी बढ़ोतरी करने की तैयारी कर रही है। नियोजित शिक्षकों और अन्य कर्मियों के लिए 7वें वेतनमान भत्ते का इसी तर्ज पर किया जायेगा। फिलहाल, इस संबंध में निर्णय अलग से लिया जायेगा।

Back to top button