बिहार में आई बाढ़ का असर, दो भोजपुरी फिल्मों की रिलीज टली

पटना.बिहार में आई बाढ़ ने 17 जिलों में तबाही मचाई है। बाढ़ का असर मुंबई के भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री पर भी दिख रहा है। दो फिल्मों के रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया है। बिहार में सबसे अधिक भोजपुरी फिल्मों से रेवेन्यू देने वाला सीतामढ़ी और मोतिहारी जिला बाढ़ से प्रभावित हुआ है।
बिहार में आई बाढ़ का असर, दो भोजपुरी फिल्मों की रिलीज टली

 इस एक्टर ने डेट आगे बढ़ाने की गुजारिश…

– भोजपुरी फिल्म एक्टर खेसारी लाल यादव ने अपनी फिल्म ‘जिला चंपारण’ के रिलीज डेट आगे बढ़ाने का प्रोड्यूसर सुरेंद्र प्रसाद से आग्रह किया है।
– खेसारी ने कहा कि अभी बिहार में फिल्म रिलीज करने का सही समय नहीं है।
– बिहार का बड़ा हिस्सा फिलहाल बाढ़ से प्रभावित है। ऐसे में पीड़ितों के मदद के लिए आगे आने की जरूरत है।
– अभी फिल्म रिलीज करना हमारे फैंस के साथ मजाक के जैसा होगा।
– फिल्म जिला चंपारण 1 सितंबर को रिलीज होने वाली थी। अब बाढ़ के कारण इसका डेट आगे बढ़ गया है। फिल्म में खेसारी लाल के साथ एक्ट्रेस मोहिनी घोष हैं।
– भोजपुरी फिल्म ‘रंगीला’ 18 अगस्त को रिलीज होने वाली थी। बाढ़ के कारण रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया है। इस फिल्म में एक्टर चिंटू के साथ एक्ट्रेस पूनम दुबे हैं।

ये भी पढ़ें:- सीएम आवास के बाहर आपस में भिड़े RJD और JDU के कार्यकर्ता

कोई नहीं उठाना चाहता नुकसान

– बिहार में आई बाढ़ के कारण ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि भोजपुरी फिल्मों की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया है।
– पिछले साल आई बाढ़ के कारण भी कई भोजपुरी फिल्में बिहार में रिलीज नहीं हो पाई थी।
– भोजपुरी फिल्मों को सबसे अधिक रेवेन्यू देने वाले बिहार कई जिले फिलहाल पूरी तरह से बाढ़ से प्रभावित है।
– ऐसे में फिल्म रिलीज करना फिल्म निर्माताओं के लिए घाटे का सौदा साबित होगा।
 
Back to top button