पटना.राज्य के 19 जिलों में बाढ़ से गंभीर स्थिति को देखते हुए इंटर व मैट्रिक में रजिस्ट्रेशन की तिथि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बढ़ा दी है। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इन जिलों में स्कूलों के प्रधान रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन प्रपत्र विलंब शुल्क के साथ अब 07 सितंबर तक एजेंसी को उपलब्ध करा सकते हैं, जो पहले 18 अगस्त तक थी। रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करने की तिथि भी बढ़ाई गई। सभी 38 जिलों में रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा कराने की तिथि अब 04 से 12 सितंबर के बीच है।
पहले में यह तिथि 25 अगस्त तक थी। विलंब शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन शुल्क अब 15 से 23 सितंबर के बीच जमा किया जा सकेगा, जो पूर्व में 28 अगस्त था। मैट्रिक परीक्षा 2018 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि भी बढ़ाई गई है। बाढ़ ग्रस्त जिलों के स्कूलों के प्रधान आवेदन पत्र 9 सितंबर तक भर सकेंगे, जिसकी तारीख पहले 25 अगस्त तक निर्धारित थी। विलंब शुल्क के साथ आवेदन पत्र 10 सितंबर से 03 अक्टूबर तक भरा जा सकेगा।
7 तक इंटर और 9 तक मैट्रिक का जमा कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन फॉर्म
राज्य के 19 जिलों में बाढ़ से गंभीर स्थिति को देखते हुए इंटर मैट्रिक में रजिस्ट्रेशन की तिथि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बढ़ा दी है। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इन जिलों में स्कूलों के प्रधान रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन प्रपत्र विलंब शुल्क के साथ अब 07 सितंबर तक एजेंसी को उपलब्ध करा सकते हैं, जो पहले 18 अगस्त तक थी। रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करने की तिथि भी बढ़ाई गई। सभी 38 जिलों में रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा कराने की तिथि अब 04 से 12 सितंबर के बीच है। पहले में यह तिथि 25 अगस्त तक थी। विलंब शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन शुल्क अब 15 से 23 सितंबर के बीच जमा किया जा सकेगा, जो पूर्व में 28 अगस्त था।
अध्यक्ष ने बताया कि मैट्रिक परीक्षा 2018 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि भी बढ़ाई गई है। बाढ़ ग्रस्त जिलों के स्कूलों के प्रधान आवेदन पत्र 9 सितंबर तक भर सकेंगे, जिसकी तारीख पहले 25 अगस्त तक निर्धारित थी। विलंब शुल्क के साथ आवेदन पत्र 10 सितंबर से 03 अक्टूबर तक भरा जा सकेगा। बाढ़ ग्रस्त जिलों के सरकारी विद्यालय फॉर्म को सीधे एजेंसी को अब 10 से 15 सितंबर तक जमा कर सकेंगे। विलंब शुल्क के साथ आवेदन एजेंसी के सेंटर पर दिनांक 04 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक जमा किया जा सकेगा।
संबद्ध स्कूलों के लिए
एफिलिएटेड स्कूल्स अपने परीक्षार्थियों के आवेदन को जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में 10 से 12 सितंबर के बीच जमा करेंगे। विलंब शुल्क के साथ यह तिथि 03 अक्टूबर से 08 अक्टूबर के बीच है। जिला शिक्षा पदाधिकारी इन विद्यालयों से प्राप्त रजिस्ट्रेशन आवेदन को दिनांक 12 से 15 सितंबर के बीच उपलब्ध कराएंगे। विलंब शुल्क के साथ यह तिथि 09 से 10 अक्टूबर है। इन जिलों में रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करने की तिथि 11 से 18 अक्टूबर तक है। विलंब शुल्क के साथ यह तिथि 19 से 28 अक्टूबर है।
ये हैं बाढ़ग्रस्त जिले
अररिया, पश्चिमी चंपारण (बेतिया), पूर्वी चंपारण (मोतिहारी), सीतामढ़ी, किशनगंज, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, मधुबनी, कटिहार, सहरसा, गोपालगंज, दरभंगा, खगड़िया, शिवहर, सारण, मुजफ्फरपुर, भागलपुर एवं समस्तीपुर।