पुलिस की हैवानियत, राइफल के कुंदे से दुल्हन के प्राइवेट पार्ट पर किया हमला

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना इलाके में बिहार पुलिस की बर्बर चेहरा सामने आया है। यहां हैवानियत का नंगा नाच करते पुलिस ने शादी के मंडप पर बैठी दुल्हन को गिरफ्तार कर उसकी बर्बरतापूर्ण पिटाई की है।
हैवानियत की सीमा लांघते हुए पुलिस ने महिला के निजी अंगों को राइफल के कुंदे से कूट दिया, साथ ही दुल्हन और उसकी बहन के साथ घर के दो पुरूष सदस्यों को गिरफ्तार भी कर लिया
वहीं, जेल प्रशासन ने महिलाओं की गंभीर अवस्था को देखते हुए जेल में रखने से ही इनकार कर दिया है और इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है।
बता दें कि गायघाट थाना इलाके में गुरुवार की रात शादी हो रही थी। इसी बीच लड़के पक्ष से अपहरण की सूचना पर पुलिस छापेमारी करने गयी और पुलिस ने दुल्हन के साथ उसकी बहन सहित लड़की पक्ष के चार लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़े: इस राजा का अजीब शौक महल में स्त्रियों को आना पड़ता था निर्वस्त्र: देखे विडियो

आरोप है कि पुलिस ने दुल्हन और उसकी बहन की थाने में बर्बरतापूर्ण पिटाई की। दुल्हन का आरोप है कि पुलिस ने न केवल उसके साथ मारपीट की बल्कि उसके शरीर को भी टच किया। दुल्हन ने आरोप लगाया है कि पूरे प्रकरण में महिला पुलिस की कहीं उपस्थिति नहीं रही।
Back to top button