बिहार में पत्रकार की हत्या, विपक्ष ने कहा – यही है जंगल राज

rajdev_ranjan_13_05_2016पटना। बिहार के सिवान जिला मुख्यालय में शुक्रवार की शाम एक हिंदी दैनिक (जागरण समूह नहीं) के स्थानीय ब्यूरो प्रमुख राजदेव रंजन की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। शाम करीब 07.30 बजे स्टेशन रोड में सरेआम हुई इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत है।

जानकारी के अनुसार हत्यारे ने सिर में पिस्टल सटा कर गोली मार दी। राजदेव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के कारण फिलहाल अज्ञात हैं। पुलिस अनुसंधान में जुट गई है। इस घटना ने सिवान के उस पुराने दौर की याद दिला दी है, जब वहां एक खास दबंग राजनेता के गुर्गे मीडियाकर्मियों को आए दिन हमले करते और धमकी देते रहते थे।

घटना को पुलिस मुख्यालय ने गंभीरता से लिया है। डीएम व एसपी ने मौके पर पुहंचकर तहकीकात की है। घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगलवार पांडे ने कहा कि यही तो जंगलराज है। आए दिन घटनाएं हो रही हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तमाशबीन बने हुए हैं।

Back to top button