बिहार :एक पत्रकार को मिली हत्या की धमकी, JDU नेता पर आरोप

बिहार : सुशासन की बात करने वाले नितीश कुमार के राज्य बिहार में महाजंगल राज खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है अपराधियों के हौंसले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। अभी पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या का मामला सुलझा भी नहीं था कि सुशासन बाबू नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा से एक और पत्रकार को धमकी की खबर सामने आ गई।
हिंदी समाचार पत्र के संवाददाता राजेश कुमार सिंह ने जेडीयू एमएलसी हीरा प्रसाद बिंद के गुर्गों पर धमकाने और जान से मारने का आरोप लगाया है।
राजेश सिंह की मानें तो, हीरा प्रसाद बिंद के बदमाश उनके कार्यलय में घुसे और उन्हें पंचायत चुनाव से जुड़ी छपी खबर का खंडन करने की बात कहने लगे और खबर का खंडन नहीं करने पर उन्हें सिवान पत्रकार की हत्या जैसा अंजाम भुगतने की धमकी तक दे डाली। वहीं पीड़ित राजेश सिंह ने हीरा बिंद समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।





