बिहारशरीफ में अगवा छात्र की हत्या, 70 लाख मांगी थी फिरौती
October 6, 2015
1 minute read

बिहारशरीफ. नगर थाना क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन के पंडित नगर मोहल्ले से एक अक्टूबर को अपहृत हुए 14 वर्षीय छात्र रवि कुमार का शव मिला है। पुलिस ने दीपनगर के चकरसलपुर गांव में झाड़ियोें से रविवार की रात शव बरामद किया है। शव बोरे में बंद था। छात्र की हत्या वायर से गला दबाकर की गई है।शव मिलने के बाद आक्रोशित लोगों ने सदर अस्पताल परिसर में हंगामा किया। वे जबरन एसपी आवास में भी घुस गए। एसपी विवेकानंद मंडल ने लोगों को त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। छात्र के पिता का नाम कमलदेव शर्मा है, जो दुबई में कारपेंटर हैं। मृतक की मां प्रीति देवी ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें गोतनी के पुत्र राजीव शर्मा और देवानंद समेत अन्य लोगों को आरोपित किया था।
उन्होंने बताया कि मोबाइल नं. 7321072463 से 70 लाख रुपए फिरौती मांगी जा रही थी। एसपी ने बताया कि अब तक सात अपहर्ताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य सरगना की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।कारू चौधरी का पुत्र सूरज चौधरी रवि के साथ पढ़ाई करता था। वह रवि को अपने साथ लेकर गया था। अंदेशा है कि तीन दिन पूर्व हत्या की गई। अपहरण में निमोछिया गैंग की संलिप्तता थी। गिरफ्तार लोगों में मुन्ना, नीतीश, विकास, विवेक कुमार, विकास, रोहित और सूरज शामिल हैं। इनमें ज्यादातर नाबालिग हैं।
मां के सामने से बच्ची को ले गए, बर्बर तरीके से ली जान
मोरकाही थाना क्षेत्र के सहोरवा गांव में मां की आंखों के सामने से एक पड़ोसी उसकी मासूम बच्ची को उठाकर ले भागा। जब तक ग्रामीण उसका पीछा करते, तब तक वह बच्ची की हत्या करके फरार हो गया। हत्या के पहले बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। घटना सोमवार सुबह की है। बच्ची की मां के बयान पर थाने में पड़ोसी प्रकाश केवट पर दुष्कर्म और उसके बाद हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
October 6, 2015
1 minute read





