बियर लगाने से स्किन का ph लेवल बैलेंस होता है, इस तरह करें फेस के लिए इस्तेमाल

क्या आप जानते हैं बीयर से आप अपने चेहरे को चमका सकते हैं, यानि ग्लोइंग फेस बना सकते हैं. बीयर के कई फायदे होते हैं जिन्हें कम ही लोग जानते हैं. ब्यूटी की बात करें तो आपको बता दें कि बीयर से आप चेहरे की परेशानी भी दूर कर सकते हैं. बीयर पीना पसंद करते हैं जो कि आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकती हैं. लेकिन हाँ, आपके चहरे के लिए बीयर जरूर फायदेमंद हो सकती हैं. तो आइये आपको बता देते हैं कि बीयर से आप क्या-क्या कर सकते हैं. 
* बियर लगाने से स्किन का ph लेवल बैलेंस होता है, जिससे इन्फेक्शन और अन्य त्वचा की परेशानी का खतरा भी टलता है.
* थोड़ी सी बियर में नींबू का रस मिलाकर त्वचा पर लगा ले तथा सूखने पर धो ले इससे त्वचा का रंग तो निखरेगा ही साथ ही चेहरे के डार्क सर्कल भी दूर हो जायेंगे.
* बियर त्वचा के छेदों में जमा गंदगी साफ करने में हेल्प करती है.
* बियर में मौजूद यीस्ट मुहांसे और कील की प्रॉब्लम दूर करती है.
* आधा चम्मच दही में 2 चम्मच बियर, जेतुन का तेल और थोडा सा बादाम का पेस्ट मिलाकर इससे चेहरे की मसाज करे तथा 5 मिनट बाद त्वचा को धो ले इससे त्वचा पर निखार आएगा और चमक बढ़ेगी.
* एक अंडे की सफेदी और आधा चम्मच बियर मिलकर चेहरे पर लगाये और सूखने पर चेहरा धो ले इससे भी त्वचा पर निखार आएगा और चमक बढ़ेगी.





