बिना जिम के घर बैठे ऐसे प्रदान करें बॉडी ग्रोथ से लेकर बेस्ट बॉडी, बस करने होगे ये आसान उपाय…

अगर आप जिम जाकर रोजाना कड़ी मेहनत करते हैं और अपना समय बर्बाद करते हैं, तो इस योगासन के फायदे जान लीजिए। इस योग को करने के बाद आपको कोई अन्य एक्सरसाइज करने की जरूरत नहीं है और इसके फायदे जान लेने के बाद आप जिम जाना भी छोड़ देंगे। पावर योग आपके शरीर के सभी मांसपेशियों से लेकर हड्डियों तक को फायदे प्रदान करता है। आपको इस योग को ज्यादा नहीं बल्कि, केवल 45 मिनट करना है।
कई योगासन को मिलाकर बनाया गया है यह योग
पावर योग कोई आम योगासन नहीं बल्कि, इसमें कई तरह के आसन शामिल है। इस योगासन में सूर्य नमस्कार के सभी आसन शामिल है। इसके अलावा यह है अन्य योगासन को भी अपने अंदर समेटे हुआ है। केवल 45 मिनट इस योग को करने से, कई तरह के योगासन करने का फायदा आपको मिल जाता है। इस योगासन की सबसे खास बात यह है कि, इसे बहुत तेजी से करना होता है और बिना रुके करना होता है।
अतिरिक्त चर्बी को दूर करता है
दुल्हन बनने पर सबसे सुंदर दिखना है, तो अपनाये ये टिप्स…
पावर योग अन्य योगासन के मुकाबले अधिक तेजी से चर्बी पिलाने का कार्य करता है। अगर आप मोटापे से पीड़ित हैं तो जिम में पसीना ना बहाकर, इस योगासन को करें। इस योग को करने से तेजी से वजन घटता है और इसके किसी भी तरह के साइड इफेक्ट भी नहीं है।
अगर हाइट बढ़ानी हो
कम हाइट की समस्या से परेशान है या फिर आपकी बॉडी ग्रोथ अच्छी नहीं है, तो आपको पावर योग करना चाहिए। यह हमारे बॉडी के ग्रोथ को तेजी से बढ़ाता है। इसे नियमित तरीके से रोजाना 1 घंटे करें। कुछ ही दिनों में आपकी हाइट लंबी हो जाएगी।
तनाव से दिलाता है छुटकारा
ऐसे कई योगासन है जो तनाव से छुटकारा दिलाते हैं। उनमें से पावर योग भी एक है। अगर आप तनाव की स्थिति में जा रहे हैं तो आपको पावर योग करना चाहिए। इस योगासन को करने से व्यक्ति का ब्रेन बहुत जल्द कार्य करने लगता है और वह डिप्रेशन में जाने से बच जाता है। इस योग को रोजाना करने से शरीर भी स्वस्थ रहता है और हमारे दिमाग का तेजी से विकास होता है।
ब्लड सर्कुलेशन ठीक कर
अगर आपके शरीर के हिस्सों में रक्त का संचालन ठीक तरह से नहीं हो पाता है तो आपको पावर योग करने की जरूरत है। इस योग को करने से पूरे शरीर का ब्लड सरकुलेशन सामान्य हो जाता है।
स्टैमिना बढ़ाता है
भारी कार्य कर लेने के बाद अगर आप बहुत जल्द थक जाते हैं तो आपको पावर योग का सहारा लेना चाहिए। पावर योग करने से स्टैमिना बढ़ता है जिससे भारी से भारी कार्यों को हम लंबे समय तक के लिए कर सकते हैं।
ये लोग न करें पावर योग
कुछ ऐसी स्थितियां भी हैं जिनके होने पर अगर आप पावर योग करते हैं, तो आप की समस्या बढ़ सकती है। अगर आप हार्ट के मरीज हैं तो आपको यह योग नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर आप गंभीर स्थिति में पहुंच सकते हैं। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को भी यह योग बिल्कुल नहीं करना चाहिए।





