IPL 2019: बिना चौके-छक्के के वार्नर ने बना दिए ये रिकॉर्ड, हर कोई रह गया दंग…

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में इस साल डेविड वार्नर ने आते ही कमाल की बल्लेबाजी की. एक साल से बॉल टेम्परिंग विवाद के कारण क्रिकेट से दूर रहे वार्नर से किसी को भी यह उम्मीद नहीं थी कि वे इस सीजन में तूफानी बल्लेबाजी की मिसाल पूरी करेंगे. वार्नर का बल्ला सीजन में ऐसा चमका कि उन्होंने 10 पारियों में 8 से ज्यादा बार फिफ्ची प्लस बना डाले. फिर अचानक राजस्थान के खिलाफ मैच में डेविड वार्नर का बल्ला खामोश हो गया. इस पारी में वे एक चौका भी नहीं लगा सके.

पहले तीन मैचों में पैदा कर लिया था खौफ

इस मैच कई मैच पहले ही डेविड वार्नर ने ऑरेंज कैप हासिल कर ली थी. पहले मैच में ही कोलकाता के खिलाफ उन्होंने तीन छक्के और नौ चौकों की मदद से 53 गेंदों पर 85 ठोक डाले थे और पहले मैच में ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया. इसके बाद राजस्थान के खिलाफ 9 चौके और दो छक्के लगा कर केवल 37 गेंदों में 69 की पारी खेली. फिर बेंगलुरू के खिलाफ उन्होंने 100 रनों की नाबाद पारी खेली. यहां तक वार्नर ने अपने फॉर्म से बाकी टीमों में खौफ पैदा कर लिया था.

IPL सीजन के बाकी मैचों में नहीं दिखेंगे स्टीव स्मिथ, जानें क्यों

 इस तरह चला बाकी मैचों में वार्नर का बल्ला
दिल्ली के खिलाफ 10 रन और मुंबई के खिलाफ 15 रनों की पारी के बाद वार्नर का बल्ला एक बार फिर बोला और उन्होंने पंजाब के खिलाफ 62 गेंदों में 70 रनों की नाबाद पारी खेली.  दिल्ली के खिलाफ 155 रनों का पीछा करते हुए 51रन बनाए पर वे टीम को जीत न दिला सके. यहां से वे हर मैच में अपनी टीम के लिए मजबूत नींव रखते चले गए चाहे चेन्नई के खिलाफ 25 गेदों में 50 रन हो या कोलकाता के खिलाफ 67 रनों की पारी. पिछले मैच में चेन्नई के खिलाफ वे 57 रनों की पारी खेल गए. 

Back to top button