बिग बॉस के घर में रह चुकी है ये अभिनेत्री, स्वामी ओम को नहीं दिखायेंगी…
पटना। भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा ने कहा कि वह अपनी आने वाली कंट्रोवर्सियल फिल्म ‘पाकिस्तान में जयश्रीराम’ की एक स्पेशल स्क्रीनिंग बिग बॉस 10 के प्रतियोगियों के लिये रखना चाहती हैं, मगर वे इसमें स्वामी ओम को नहीं बुलायेंगी। उनकी दिली तमन्ना है कि वे 29 दिसंबर को मुंबई में रिलीज हो रही फिल्म ‘पाकिस्तान में जयश्रीराम’ का फस्ट शो बिग बॉस 10 के प्रतियोगियों के साथ देखें।
इस बारे में पिछले दिनों मोना ने एक इवेंट के दौरान कहा भी था कि वे चाहती हैं कि ‘पाकिस्तान में जयश्रीराम’ की स्पेशल स्क्रीनिंग बिग बॉस 10 के प्रतियोगियों के लिये रखी जाये। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या वे इस स्पेशल स्क्रीनिंग में स्वामी ओम को भी बुलायेंगी। इस पर मोना ने कहा कि स्वामी ओम को छोड़कर सबको वे इस शो में बुलाना चाहेंगी। उन्होंने मनवीर गुज्जर, मन्नू पंजाबी, लोकेश कुमारी आदि के साथ बैठकर इस फिल्म को देखने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने कहा कि स्वामी ओम से मुझे दुरी बनाकर रहना ही पसंद है।
बता दें कि बिग बॉस के दौरान स्वामी ओम ने घर में कई ऐसी हरकतें की थी, जिससे घर वालों को उनसे नफरत हो गई थी। उन्होंने मोनालिसा के बारे में भला बुरा कहा था। बाद में स्वामी ओम को अभद्र व्यवहार के लिए घर से बाहर कर दिया गया। वैसे फिल्म ‘पाकिस्तान में जयश्रीराम’ फिटनेस आइकन विक्रांत सिंह और मोनालिसा मुख्य भूमिका है। जो बिग बॉस के बाद नच बलिये में साथ नजर आये थे।
राहुल ने ली चुटकी- ‘डियर जेटली, पीएम मोदी के बयानों का मतलब कुछ और होता है’
राजपूत फिल्म फैक्ट्री के बैनर तले बनी जबरदस्त मारधाड़ से भरी इस फिल्म के एक्शन को निर्देशित किया है हीरा यादव ने, जबकि फिल्म के कार्यकारी निमार्ता हैं गौरव सिंह । यह फिल्म बिहार और झारखंड में गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म के प्रचारक रंजन सिन्हा है।





