बिग-बैश खेलने वाली भारतीय महिला ने क्रिकेटर में रचा इतिहास

harmanpreet-kaur-बिग-बैश खेलने वाली भारतीय महिला ने क्रिकेटर में रचा इतिहास
बिग-बैश खेलने वाली भारतीय महिला ने क्रिकेटर में रचा इतिहास

धर्मशाला। एक बार फिर से एक भारतीय बेटी ने देश को गौरवान्वित होने का मौका दिया है, जी हां हम बात कर रहे हैं देश की हरफनमौला महिला क्रिकेटर खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर की।

जो कि अब विदेश में होने वाली महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) का हिस्सा बनेंगी। इस बात का खुलासा बीसीसीआई चीफ अनुराग ठाकुर ने किया। आपको बता दें कि हरमनप्रीत को डब्ल्यूबीबीएल की पूर्व विजेता सिडनी थंडर्स ने अपने साथ जोड़ लिया है।

हरमनप्रीत देश की पहली भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी

आपको बता दें कि हरमनप्रीत देश की पहली महिला क्रिकेट खिलाड़ी हैं जो बिग बैश खेलने जा रही हैं। गौरतलब है कि हरमनप्रीत ने इसी साल की शुरुआत में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 31 गेंदों में 46 रनों की पारी खेलकर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। उन्होंने भारत में खेले गए महिला टी-20 विश्व कप के चार मैचों में कुल 89 रन बनाए थे और सात विकेट अपने नाम किए थे।

13344759_1746501998940520_1429325789429558394_n

Back to top button