बालों को बचाएं असमय सफेद होने से

यदि आपके बाल असमय सफेद हो रहे है तो आपको शर्म महसूस होती है. इससे छुटकारा पाने के लिए अपनी डाइट में इन फ़ूड को शामिल करे, जिससे आपके बाल असमय सफेद होने से बच जाते है. इसके लिए अपनी डाइट में पत्तेदार सब्जियां शामिल करे, इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-बी पाया जाता है. विटामिन बी बालो को सफेद होने से बचाता है.

बालों को बचाएं असमय सफेद होने से

विटामिन बी -6 और विटामिन बी-12 रेड ब्लड सेल्स का निर्माण करते है जिससे सिर में ऑक्सीजन आ जाता है. मेलेनिन के कारण बालो को रंग मिलता है. बॉडी में मौजूद कॉपर के कारण मेलेनिन का निर्माण हो जाता है. इसकी कमी से बाल सफेद हो जाते है. इसकी कमी को दूर करने के लिए चॉकलेट, मशरूम और दाल खाना चाहिए. समुद्री मछलियों का सेवन करने से बालों को सफेद होने से बचाया जा सकता है.

स्ट्राबेरी में विटामिन सी पाया जाता है. जो कोलेजन का निर्माण करता है. कोलेजन बढ़ती उम्र में बालों को सफेद होने से बचाता है. बादाम के तेल से मसाज करने से भी बालों को असमय सफेद होने से बचाया जा सकता है. आंवला बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, इसके लिए रोज सुबह एक आंवला जरूर खाए.

Back to top button