बालों को प्राकृतिक रूप से कैसे बनाएं रेशमी और घने?

जब कोई पहली बार आपको देखता है तो आपमें ऐसी क्या चीज़ है जो उनको अपनी और आकर्षित करती है? आपका चेहरा और बाल। हालांकि, आपका चेहरा कैसा दिखता है यह ज़रूरी है, पर आपके बाल कैसे हैं यह सामने वाले के देखने का नज़रिया बदल देता है। बालों को प्राकृतिक रूप से कैसे बनाएं रेशमी और घने?
लम्बे, काले, घने, मुलायम बाल हर किसी का सपना होता है। पर अगर आप अपने बालों में कलर करवाते हैं जिसमें बालों पर केमिकल का इस्तमाल होता है, तो बाल रूखे, बेजान हो जाते हैं और भारी मात्रा में झड़ते भी हैं। हमारे देश का मौसम आपकी स्थिति को बद से बद्दतर बना देता है। 

पतले और बेजान बाल को आकर्षक नहीं माना जाता है क्यूंकि यह इस बात का संकेत होता है कि बालों की सेहत ठीक नहीं है और यह झड़ रहे हैं। मोटे और चमचमाते बाल आपकी खूबसूरती को बढ़ाते है और इसे यौवन का प्रतीक भी मानते हैं। 

बाज़ार में कई तरह के उत्पाद मौजूद हैं जिनका दावा है कि यह आपके बालों को मोटा और चमकदार बना देंगे, पर इनमें भारी मात्रा में केमिकल होते हैं। कुछ उत्पाद में ऐसे पदार्थ होते हैं जो आपके बालों को और नुकसान पहुंचाते हैं और यह ज़्यादा खराब हो जाते हैं। 

इसलिए अगर आपको अपने बालों को मोटे और आकर्षक बनाना है तो जितना हो सके प्राकृतिक उत्पादों का उपयोग करें। यहाँ पर कुछ मास्क के बारे में बताया गया है जिससे आपके बाल घने और चमकदार बन सकते हैं। 

बियर और शहद का मास्क: ऐसा माना जाता है कि बियर से बाल मोटे होते हैं और यह 100 साल पहले भी महिलाओं द्वारा इस्तमाल में लाया जाता था। दूसरी तरफ शहद से बालों में नमी बनी रहती है।

सामग्री: 1 कप बियर, 3 बड़े चम्मच शहद

तरीका: बियर और शहद को मिला लें और अपने बालों की जड़ों में लगा लें। अब इस मास्क को पूरे बालों में लगा लें। बालों को प्लास्टिक कैप से ढक लें। एक घंटे बाद धो लें। 

बियर और अंडे की ज़रदी का मास्क: बियर और अंडे की ज़रदी का मास्क भी आपके बालों को मोटा और चमकदार बनाती है क्यूंकि इसमें सही मात्रा में प्रोटीन होता है जिससे आपके बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और बाल मोटे और चमकदार बनते हैं।

सामग्री: एक कप बियर, 1 अंडे की ज़रदी बियर और अंडे की ज़रदी को एक बाउल में लेकर मिला लें। इस मिश्रण को गीली बालों में लगायें और आधे घंटे तक रहने दें। इसे धो लें। 

अवोकेडो हेयर मास्क: अवोकेडो में भारी मात्रा में विटामिन ए, डी, ई और बी6 पाए जाते हैं। इसमें प्रोटीन, एमिनो एसिड, मैग्नीशियम, फोलिक एसिड, कॉपर और आयरन भी पाए जाते हैं। अगर आपके बाल रूखे और बेजान हैं तो यह काफी फायदेमंद हो सकता है। अगर इसमें कैस्टर आयल मिला दिया जाए तो यह बालों पर जादू की तरह असर दिखाता है।

संघटक: 1 पका अवोकेडो, 2 बड़े चम्मच शहद, 3 बड़े चम्मच कैस्टर आयल अवोकेडो का छिलका निकाल लें और इसे शहद और कैस्टर आयल के साथ मिला लें। इसे बालों में लगा कर कम से कम 1 घंटे तक छोड़ दें। उसके बाद बालों को धो लें। 

एलो वेरा मास्क: एलो वेरा भी त्वचा और बालों पर जादुई असर दिखाता है और उनकी समस्याओं को दूर करता है। केमिकल वाले उत्पादों की जगह पर आप एलो वेरा इस्तमाल कर सकते हैं। यह जेल की तरह होता है जो आपके बालों को घने और चमकदार बनाता है।

संघटक: 3 बड़े चम्मच एलो वेरा जेल, 1 बड़ा चम्मच नीम्बू का रस एलो वेरा जेल और नीम्बू के रस को मिला लें। इसे बालों की जड़ों और पूरे बालों में अच्छी तरह लगा लें। इसे 15 से 20 मिनट तक ऐसे ही रहने दें और शावर कैप से ढक लें। बालों को धो लें। 

कैस्टर आयल और ओट्स का मास्क: कैस्टर आयल से आपके बाल मोटे तो बनते ही हैं और अगर इसमें ओट्स और दूध मिला दिया जाए तो यह आपके बालों को एक अलग लुक देता है।

संघटक: 1 बड़ा चम्मच कैस्टर आयल, आधा कप दूध, एक चौथाई कप ओट्स इन सब को ब्लेंड कर लें। अब इस मिश्रण को बालों और जड़ों पर हल्के हल्के मसाज करते हुए लगायें। इसे 15 से 20 मिनट तक रहने दें। इसके बाद बालों को धो लें। 

Back to top button