बालों को इस तरह करें स्ट्रेट

बालों को स्ट्रेट करने का फैशन काफी ट्रैंड में हैं. हर लड़की इसके लिए वह बालों पर स्ट्रेटनिंग मशीन या कैमिकल का इस्तेमाल करती हैं लेकिन इससे बालों को काफी नुकसान होता हैं. ऐसे में घर पर ही कुछ आसान तरीकों से बालों को स्ट्रेट कर सकते हैं.

बालों को इस तरह करें स्ट्रेट

(1) एक स्प्रे बोतल में 1 तिहाई पानी और थोड़ा दूध मिलाएं. नहाने से 1 घंटा पहले उससे बालों को स्प्रे करें और कंघी से इन्हें सुलझा लें. इसके बाद बालों शैम्पू और कंडीशनर से अच्छे से धोएं. सूखने के बाद आपके बाल एकदम सीधे हो जाएंगे.

ये भी पढ़े: अभी-अभी: सरकार ने चीन और पाकिस्तान को किया स्पष्ट की भारत का अभिन्न और अटूट हिस्सा है जम्मू कश्मीर

(2) एलोवेरा जैल में आधा कप गर्म तेल मिलाएं और इसे बालों पर लगाएं. 30-40 मिनिट के बाद सिर धोने पर बाल चमकदार और स्ट्रेट हो जाएंगे.

(3) मुल्तानी मिटटी का लेप बनाकर बालों पर लगाने से भी फायदा होता हैं. इसमें माइल्ड क्लीजिंग एजेंट होने के कारण यह बालों को स्ट्रेट करने का काम करती हैं और इससे कोई नुकसान भी नहीं होता
.  
(4) 2 अण्डों को फैटे और उसमें 2 चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाएं. पेस्ट को बालों में 1 घंटे के लिए लगाएं. धोने के बाद बाल सीधे ही नहीं मजबूत भी हो जाएंगे.

 

Back to top button