बालाकोट हमले का सेना के पास है पूरा सबूत, अब यह बड़ा फैसला सरकार पर…

भारतीय वायुसेना के पास पुलवामा आतंकी हमले के सबूत हैं, लेकिन उन्हें सार्वजनिक करना या न करना, यह सरकार पर है। शनिवार को सेना और रक्षा मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों ने यह बात कही।
जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी संगठन जैश पर हुई भारत की एयर स्ट्राइक को पड़ोसी मुल्क नकार रहा है, लेकिन अब इस हवाई हमले से हुए भारी नुकसान की पुख्ता तस्वीरें सामने आई हैं। रडार से मिली तस्वीरों में साफ हुआ है कि हमले में मसूद अजहर के मदरसे की चार बिल्डिंग ध्वस्त हो गई हैं। इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी खबर में यह खुलासा किया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, मारे गए आतंकियों का सही-सही आंकड़ा नहीं बताया जा सकता क्योंकि इसके लिए जो तकनीक और जमीनी खुफिया जानकारी होना चाहिए, वह पूरी नहीं है।
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया है कि भारतीय खुफिया एजेंसियों के पास हमले से हुए नुकसान के पुख्त सबूत हैं। ये तस्वीरें सिंथेटिक अपेर्चर रडार (SAR) से ली गई हैं। भारतीय वायु सेना के मिराज 2000 विमानों ने इन टारगेस्ट पर हमले किए थे।
अभिनंदन से मिलीं रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन, हुई ये खास बात
जो इमारतें ध्वस्त हुई हैं, वहां जैश का मदरसा चलता है। पाकिस्तान ने भी पुष्टि की है कि भारत ने इस स्थान पर हमला करने की कोशिश की, हालांकि उसका दावा है कि भारतीय विमानों द्वारा गिराए गए बम जंगल में गिरे।
अधिकारियों ने सवाल उठाए हैं कि हमले के बाद पाकिस्तान ने किसी को उस स्थान पर क्यों नहीं जाने दिया जहां पहले मदरसा था? पाकिस्तान ने कहा था कि वह मौके पर मीडिया को ले जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं किया गया?
जानिए किस बिल्डिंग में क्या होता था
– एल (L) आकार में बनी इन बिल्डिंगों में जेहादियों को ठहराया जाता था और आतंक का पाठ पढ़ाया जाता था।
– इमारत के एक हिस्से में मसूद के बेहद करीबी आतंकी ठहरते थे, जिनमें उसके दो भाई और कश्मीर के इंचार्ज शामिल थे।
– एक बिल्डिंग में जेहादी रहते थे। वहीं खाते-पीते और ट्रेनिंग लेते थे।
– चौथी बिल्डिंग का बड़ा हिस्सा ट्रेनिंग में इस्तेमाल होता था।
सरकार तय करेगी तस्वीरें जारी होंगी या नहीं
तस्वीरों को जारी करने को लेकर अधिकारियों का कहना है कि यह पूरी तरह से सरकार का फैसला होगा। ये तस्वीरें सैटेलाइट तस्वीरें की तरह साफ नहीं हैं, क्योंकि उस दिन घने बादल थे।





