बार-बार छींक आए तो आजमाए ये तरीके

कभी-कभी छींक आना सामान्य बात है, मगर एक साथ कई छींके कहती है कि आपको ध्यान देने कि जरूरत है. छींकने की प्रक्रिया एक सुरक्षा तंत्र की तरह काम करती है क्योकि इससे बॉडी में मौजूद हानिकारक तत्व बाहर निकल जाते है. छींक की समस्या से निजात पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय किये जा सकते है.

बार-बार छींक आए तो आजमाए ये तरीके

छींक की समस्या से बचने के लिए पेपरमिंट ऑइल बहुत कारगर है. इसमें एंटी-बैक्‍टीरियल गुण मौजूद होते है. यह समस्या होने पर किसी बड़े बर्तन में पानी को उबाल कर उसमें पेपरमिंट तेल की 5 बुँदे डालें. एक तौलिये से सिर को ढंक कर इस पानी की भाप लें. इससे छींक में राहत मिलेगी.

ये भी पढ़े: आईलाइनर इस तरह लगाने से आंखों की रोशनी होती है खत्म

छींक ज्यादा आने पर एक कप पानी में दो चम्मच सौंफ को कुचलकर उबालें. लगभग 10 मिनट पानी को कवर करके रखे, इसके बाद छान कर दिन में दो बार पीए. काली मिर्च से भी छींक की समस्या को कम किया जा सकता है. गुनगुने पानी में आधा चम्मच काली मिर्च डाल कर इसे दिन में दो से तीन बार पीए. सुप और सलाद में भी काली मिर्च डाल कर छींक की समस्या से निजात मिल सकती है.

Back to top button