बारिश से तापमान में भारी गिरावट, बढ़ी ठंड

उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। लखनऊ व आसपास के कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बारिश होने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई और ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों तक रुक-रुककर बारिश होने का अनुमान जताया है।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, कश्मीर में आए चक्रवाती तूफान की वजह से मैदानी इलाकों में भी बारिश हो रही है। एक-दो दिनों तक ऐसी ही स्थिति बरकरार रहेगी। न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। गुप्ता ने बारिश के साथ ही तेज ठंडी हवाएं चलने का अनुमान जताया है, जिससे ठंड बढ़ सकती है। बारिश का असर राज्य के लगभग हर हिस्से में दिखाई दे रहा है।

Back to top button