बारिश की भेंट चढ़ा भारत के इकलौते प्रैक्टिस मैच का पहला दिन

6 दिसंबर से खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में एक अभ्यास मैच भी खेलना था। आज उसी चारदिवसीय अभ्यास मैच का पहला दिन था। जिसका पहला दिन बारिश के चलते बिना एक भी गेंद फेंके रद्द करना पड़ा।बारिश की भेंट चढ़ा भारत के इकलौते प्रैक्टिस मैच का पहला दिन

लगातार बारिश के कारण खिलाड़ी मैदान से दूर रहे और मौसम खराब ही रहा। स्थानीय समयानुसार दोपहर एक बजे बारिश कुछ देर के लिए रुकी और मैदानकर्मियों ने पिच और आउटफील्ड को तैयार करने की कोशिश की। इसके बाद दोबारा बारिश नहीं होने से टॉस का समय पहले साढ़े तीन तो फिर चार बजे निर्धारित किया गया। आखिरकार ऑस्ट्रेलियाई समयानुसार तीन बजे उसे रद्द कर दिया गया।

अब अगले तीनों दिन मैच आधे घंटे अतिरिक्त खेला जएगा। सिडनी में मंगलवार रात को ही बारिश शुरू हो गई थी और लगभग पूरे दिन बारिश होने के कारण मैदान काफी गीला हो गया। गुरुवार सुबह भी बारिश की भविष्यवाणी की गई है, लेकिन दूसरे दिन दोपहर के बाद मौसम के साफ होने की उम्मीद है।

हालांकि, सिडनी में भारी बारिश की आशंका पहले ही जता दी गई थी। मैच शुरु होने से पहले ही कहा जा रहा था कि बारिश की वजह से यह प्रैक्टिस मैच सिमटकर तीन दिन का हो सकता है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट सीरीज जीतने की कोशिशों में जुटी भारतीय क्रिकेट टीम के पास केवल प्रैक्टिस का का एक यही मौका है। 

टीमें:
भारत : लोकेश राहुल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, रोहित शर्मा, मुरली विजय, हनुमा विहारी, पार्थिव पटेल, ईशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन: डार्सी शॉर्ट, मैक्स ब्रायंट, सैम व्हिटमैन (कप्तान), जेक कार्डर, हैरी निल्सन (डब्ल्यू), परम उप्पाल, जोनाथन मेर्लो, जैक्सन कॉलमैन, हैरी कॉनवे, डैनियल फॉलिन्स, डेविड ग्रांट, हारून हार्डी।

Back to top button