बाराबंकी में बोले योगी- हमारी सरकार बोलती कम, काम ज्यादा करती है, क्या सही है?

लखनऊ. बाराबंकी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, “उनकी सरकार बोलती कम है, काम ज्यादा करती है। हमारी सरकार ने भूमि के अवैध कब्जे को मुक्त कराने के लिए एंटी भू- माफिया टॉस्क का गठन किया है। बता दें कि सीएम योगी बाराबंकी के बाद लखीमपुर और बरेली में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। यूपी में तीन फेज में हैं निकाय चुनावबाराबंकी में बोले योगी- हमारी सरकार बोलती कम, काम ज्यादा करती है, क्या सही है?

– बता दें कि इन तीनों जगहों पर तीसरे फेज में चुनाव होने वाले हैं। 22 नवंबर को पहले चरण की वोटिंग हो चुकी है। दूसरे चरण के लिए 26 नवंबर, तीसरेचरण के लिए 29 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं, सीएम योगी पार्टी के प्रचार की कमान संभाले हुए। सीएम योगी इन दिनों हर रोज 2-3 रैलियों को संबोधित कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: बचपन से ही क्यूट लुक वाली ये लड़की आज है बॉलीवुड की एक बोल्ड एक्ट्रेस

झांसी में की थी चुनावी जनसभा

– इससे पहले सीएम योगी ने झांसी में चुनावी जनसभा को संबोधित किया था। सपा और बसपा पर हमला बोलते हुए योगी ने कहा, “पिछली सरकारों ने विकास के नाम पर जनता से धोखा किया है। जनता के पैसे का सही इस्तेमाल नहीं किया गया है। अब ऐसा नहीं होगा। जनता का पैसा जनता के विकास में लगेगा। स्ट्रीट लाइट में अब एलईडी का इस्तेमाल किया जायेगा, इससे बिजली की बचत होगी।”

Back to top button