बायोलॉजी के बहाने लड़कियों से की गलत हरकत, बच्चियों ने कहा- सर गंदे हैं

भागलपुर (बिहार).बायोलॉजी पढ़ाने के बहाने लड़कियों के साथ छेड़खानी करने पर गांववालों ने गुरुवार को उर्दू मिडिल स्कूल लोदीपुर के हेडमास्टर अमरेंद्र कुमार घोष की पिटाई कर दी। लोगों ने स्कूल को चारों ओर से घेर कर हंगामा और पथराव किया। पुलिस ने हेडमास्टर को अरेस्ट कर लिया है। एजुकेशन डिपार्टमेंट ने उसे स्कूल से हटा दिया है।बच्चियों ने सुनाई आपबीती…
बायोलॉजी के बहाने लड़कियों से की गलत हरकत, बच्चियों ने कहा- सर गंदे हैं
 
– जानकारी के अनुसार, अमरेंद्र कुमार पिछले छह महीने से सातवीं व आठवीं कक्षा में बॉयोलॉजी पढ़ाने के दौरान लड़कियों को गलत नीयत से छूते थे। 
– इस कारण कई लड़कियों ने स्कूल जाना तक छोड़ दिया था। वे लड़कियों से अश्लील बात भी करते थे। 
– हेडमास्टर के इस बिहेवियर के बाद लड़कियों ने अपनी फैमिली से इस मामले की शिकायत की।

ये भी पढ़े: इस देश ने भारत को दिया बड़ा तोहफा, अब बिना वीजा भारतीय लोग जा सकेगे इस देश

बच्चियों की फैमिली पहुंची स्कूल और आरोपी को पीटा
– शिकायत के बाद गुरुवार को 10 बजे जैसे ही हेडमास्टर स्कूल आए, करीब 10 महिलाओं ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। 
– इसके बाद करीब 200 गांववाले भी वहां पहुंच गए और हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना पर लोदीपुर पुलिस स्कूल पहुंची।
– पुलिस ने हेडमास्टर को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद गांववालों ने स्कूल को चारों तरफ से घेर लिया और आरोपी को बाहर निकालने की जिद करने लगे। 
– मामला बढ़ता देख पुलिस ने स्कूल के दोनों गेट को अंदर से बंद कर दिया। करीब ढाई घंटे तक उसे एक कमरे में बंद रखा। 
– इसके बाद गुस्साए गांववालों ने स्कूल पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने गेट से कूद कर अंदर घुसने की कोशिश की। 
– इसके बाद वहां और पुलिस बल को बुला लिया गया। पुलिस ने लोगों को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग भी किया। 
– बाद में पुलिस ने हेडमास्टर को अरेस्ट कर लिया। जब पुलिस हेडमास्टर को ले जा रही थी उस समय भी पुलिस की गाड़ी पर लोगों ने रोड़े बरसाए।
 
डीईओ ने जांच के लिए बनाई कमेटी
– इस घटना के बाद डीईओ ने हेडमास्टर को स्कूल से हटा दिया है। उन्होंने मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया है। 
– डीईओ चंद्रमोहन मिश्र ने कहा कि शहर से बाहर होने के कारण वह घटनास्थल पर नहीं पहुंच सके।
– उधर, आरोपी हेडमास्टर अमरेंद्र कुमार ने कहा कि मैंने कोई गलत हरकत नहीं की। सिर्फ रिप्रोडक्शन चैप्टर पढ़ाया है। छात्राओं को गलतफहमी हुई है, वह बातों को गलत तरह से ले रही हैं।
– इस मामले में लोदीपुर के थानाध्यक्ष भरत भूषण ने कहा कि प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर उनपर एफआईआर दर्ज किया गया है।
Back to top button