बाबूलाल गौर ने अपनी ही पार्टी भाजपा पर बोला हमला, लगाया ये आरोप

भोपाल। मध्य प्रदेश के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर ने अपनी ही पार्टी भाजपा पर निशाना साधा है। गौर ने भाजपा में वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी का आरोप लगाया है। गौर ने कहा है कि अगर पार्टी में ऐसा ही चलता रहा तो यह भाजपा के भविष्य के लिए अच्छा नहीं होगा। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस के टिकट की पेशकश की। हालांकि बाबूलाल गौर ने कहा है कि उन्होंने दिग्विजय से सिर्फ इतना ही कहा है कि वे विचार करेंगे। कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने के बारे में अब तक कोई फैसला नहीं लिया है।
ये भी पढ़े :-सीएम योगी आज करेंगे नोएडा-ग्रेनो मेट्रो का उद्घाटन, इन प्रोजेक्ट का भी करेंगे शिलान्यास 
वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूलाल गौर ने कहा, “भाजपा ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार कर दिया है। अगर पार्टी अपने वरिष्ठ नेताओं की राय नहीं लेती है तो इसका भविष्य अच्छा नहीं होगा। जिन लोगों के पास जीतने का मौका था, उन्हें चुनाव का टिकट नहीं दिया गया।” चुनाव में मतदान के बाद और मतगणना से पहले बाबूलाल गौर का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने की बात कहते हुए नजर आ रहे थे। कांग्रेस ने भी इस बयान का स्वागत किया था।
ये भी पढ़े :-हरियाणाः पूर्व सीएम के आवास पर सीबीआई ने मारा छापा, खंगाला घर 
दिसंबर के महीने में मध्यप्रदेश में नई सरकार के शपथग्रहण के दौरान भी बाबूलाल गौर ने सुर्खियां बटोरी थीं। बाबूलाल गौर की कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात भी सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी। बाबूलाल गौर की राहुल गांधी से मुलाकात दिग्विजय सिंह ने कराई थी। इस दौरान राहुल ने गौर से कांग्रेस में शामिल हो जाने को कहा था।

Back to top button