बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी के साथ बदसलूकी और मारपीट की कोशिश का लगा आरोप…

अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह पर बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी के साथ बदसलूकी और मारपीट की कोशिश का आरोप लगा है. बदसलूकी का यह मामला मंगलवार का है. बुधवार को इकबाल अंसारी के वकील राजीव धवन ने सुप्रीम कोर्ट में यह मामला उठाया.बता दें, इकबाल अंसारी के आवास पर मंगलवार को वर्तिका सिंह मुलाकात करने पहुंची थीं. इकबाल अंसारी का आरोप है कि तीन तलाक व राम मंदिर जैसे मामलों पर वार्ता के दौरान वर्तिका सिंह उग्र हो गईं. इकबाल अंसारी के सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव किया. इस मामले में वर्तिका सिंह को हिरासत में ले लिया गया है.

Back to top button