बाढ़ प्रभावित राजस्थान-गुजरात पहुंच कर राहुल गांधी ने कहा – न राहत का पता न मुआवजे का

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को राजस्थान और गुजरात के बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की. राहुल अब गुजरात के बनासकांठा पहुंचे हैं. इससे पहले राजस्थान के संचोर गए थे, वहां लोगों से बात की. उन्होंने कहा कि सरकार इन लोगों पर ठीक से ध्यान नहीं दे रही है, कांग्रेस पार्टी बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है. राहुल ने कहा कि सरकार की ओर से लोगों की मदद नहीं की जा रही है, लोगों की ओर से मुआवजे को लेकर अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है.

The situation is bad, Congress party is trying to work as much as we can: Rahul Gandhi in flood-affected Jalore, Rajasthan pic.twitter.com/7Nh3eJ44u6
— ANI (@ANI_news) 4 August 2017
राहुल ने गुरुवार को असम में बाढ़ग्रस्त इलाकों का भी दौरा किया था. बता दें कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इन इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया था.
राजस्थान के जालोर जिले में बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उन्हें आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी इस आपदा की घड़ी में उनके साथ खड़ी है pic.twitter.com/yxULlX5IUk
— Office of RG (@OfficeOfRG) 4 August 2017
People told Rahul ji about devastation, how some hv lost their family members, their cattle n there is very little or no support from govt. pic.twitter.com/3IMTZ3fQEU
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) 4 August 2017
पीएम ने किया था दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते मंगलवार को गुजरात में भीषण बाढ़ का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद बचाव कार्य के लिए 500 करोड़ रुपये और इस विभीषिका में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को दो लाख रुपये व घायलों को 50 हजार रुपये के मुआवजे की घोषणा की थी. प्रदेश में बाढ़ के कारण 83 लोगों की जान चली गई है.
यह भी पढ़ें: स्टेशन के नाम रखने के प्रस्ताव पर राज्यसभा में नेताओं ने मचा दिया हड़कंप
बनासकांठा, साबरकांठा तथा पाटन जिले का दौरा करने के बाद मोदी ने कहा कि क्षति का आकलन तथा अल्पकालिक एवं दीर्घकालिक उपाय सुझाने के लिए केंद्रीय शहरी विकास एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय का एक दल राज्य का दौरा करेगा.
गौरतलब है कि गुजरात के अलावा पूर्वोत्तर के राज्य बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वोत्तर राज्यों का दौरा करके रिव्यू मीटिंग भी ले चुके हैं, साथ ही उन्होंने बाढ़ से निपटने के लिए 2,350 करोड़ रुपए मदद की भी घोषणा की है.





