बाढ़ पीडि़तों के साथ मुख्यमंत्री योगी : डॉ. चंद्रमोहन

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
Captureलखनऊ। भाजपा प्रदेश प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में बाढ़ प्रभावित 25 जिलों के पीडि़तों के साथ हंै। प्रदेश में पहली बार ऐसा हो रहा है कोई मुख्यमंत्री बाढ़ पीडि़त की चौखट पर पहुंचकर उनके पुनर्वास के लिए हर संभव मदद का प्रयास कर रहा है। योगी आदित्यनाथ का यह प्रयास उनकी मानवीयता एवं संवेदनशीलता का परिचायक है। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि बाढ़ प्राकृतिक आपदा है और पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा अभी तक बाढ़ पीडि़तों के साथ केवल औपचारिक व्यवहार ही किया जाता रहा है। लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार का पीडि़तों की समस्याओं से पूरा सरोकार है और उनके दुश्वारियों को कम करने का संकल्प योगी सरकार ने लिया है।

Back to top button