बाइक चेकिंग के दौरान युवक ने ASI को पीटा, बचाने के बजाय देखते रहे पुलिसकर्मी

गया. बिहार के गया में रविवार को बाइक चेकिंग के दौरान कोतवाली थाना के एएसआई से एक युवक ने बहस की। फिर युवक ने एएसआई की पिटाई कर दी। बीच बचाव कर लोगों ने छुड़ाया। इस दौरान साथ में खड़े पुलिसकर्मी देखते रहे। जवानों ने आरोपी युवक पकड़ा तक नहीं। अपने ही साथियों का सहयोग नहीं मिला तो एएसआई थाना लौट गए। वीडियो के आधार पर हो रही जांच…बाइक चेकिंग के दौरान युवक ने ASI को पीटा, बचाने के बजाय देखते रहे पुलिसकर्मी

– घटना के बारे में बताया जा रहा है कि कोतवाली थाना के एएसआई मो. हकीक किरानी घाट रोड में बाइक चेकिंग अभियान चला रहे थे।
– इस दौरान युवक बाइक से आया तो पुलिसकर्मियों ने रोका। बिना हेलमेट के कारण युवक पर रसीद काटा जा रहा था।
– इस दौरान एएसआई और आरोपी युवक के बीच बहस होने लगी। इस दौरान भारी संख्या में लोग जुट गए। जिसके के बाद युवक ने एएसआई की पिटाई कर दी।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस आई तो किसानों को नहीं उगाने पड़ेगे आलू: पीएम मोदी

– गया टाउन डीएसपी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि एएसआई की पिटाई की वीडियो के आधार पर पिटाई करने वाले युवक की पहचान की जा रही है।

Back to top button