वर्ल्ड कप 2019: बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाते ही, रोहित ने अपने नाम की ये अनोखी हैट्रिक

बांग्लादेश के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने जमकर रन लूटे. बर्मिंघम के एजबेस्टन में रोहित ने बांग्लादेशी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए अपने वनडे इंटरनेशनल करियर का 26वां शतक ठोक दिया.

यह मौजूदा वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में रोहित शर्मा का चौथा शतक है. वनडे इंटरनेशलन की बात करें, तो रोहित शर्मा ने एजबेस्टन में शतकों की हैट्रिक लगाई है. उन्होंने रविवार को भी इसी मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ा था.

जबकि बांग्लादेश के खिलाफ आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी-2017 में उन्होंने इसी मैदान पर नाबाद 123 रन बनाए थे.  

इसके साथ ही इंग्लैंड के किसी एक ग्राउंड पर लगातार तीन सेंचुरी जमाकर शतकों की हैट्रिक लगाने वाले रोहित पहले बल्लेबाज बन गए.

एजबेस्टन में रोहित के शतकों की हैट्रिक 104 vs बांग्लादेश, 2019 (2 जुलाई)102 vs इंग्लैंड 2019 (30 जून)
123* vs बांग्लादेश, 2017 (15 जून)

खत्म हुआ 12 साल का इंतजार, दिनेश कार्तिक को मिला ICC World Cup में खेलने का मौका

ओवरऑल वैन्यू की बात करें तो शतकों की हैट्रिक लगाने वाले रोहित दूसरे भारतीय बल्लेबाज, इससे पहले विराट कोहली ने कोलंबो में लगातार तीन शतक जड़े थे.

रोहित इस दौरान वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए और इस मामले में उन्होंने महेंद्र सिह धोनी को पीछे छोड़ दिया है. 

रोहित के अब तक 230 छक्के हो चुके हैं.

रोहित वनडे में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दुनिया में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं. उनसे आगे अब क्रिस गेल, शाहिद आफरीदी और सनथ जयसूर्या हैं.

 

Back to top button