बहू और पोती के साथ बेटे से मिलने जा रहे थे डॉक्टर, टक्कर के बाद हुआ ऐसा हाल

पूर्णिया.भागलपुर जिले के एक डॉक्टर बहू और पोती के साथ बेटे से मिलने नेपाल जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना पूर्णिया जिले के सरनी थाना क्षेत्र के चंपावती पुल घाट पर शनिवार सुबह घटी। दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। टक्कर के बाद कार के उड़ गए परखच्चे…बहू और पोती के साथ बेटे से मिलने जा रहे थे डॉक्टर, टक्कर के बाद हुआ ऐसा हाल

– भागलपुर जिले के एक डॉक्टर अपने परिवार के साथ नेपाल जा रहे थे तभी उनकी कार की टक्कर सामने से आ रहे ट्रक से हो गई।

– हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

– हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने गंभीर रूप से घायल दो लोगों को हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान भी नहीं बचाई जा सकी।

– मृतकों के नाम डॉ. सुधीर कुमार मंडल, उनकी पत्नी रेखा सिन्हा, तीन साल की पोती टिक्कू और ड्राइवर अभय कुमार हैं। सभी भागलपुर जिले के सुल्तानगंज के रहने वाले थे।

– सुधीर कुमार की बहू स्वाति गंभीर रूप से घायल हैं। डॉक्टर अपने परिवार के साथ नेपाल के विराटनगर में रह रहे अपने बेटे से मिलने जा रहे थे।

ये भी पढ़ें: फ्लाइट का टिकट भेज बुलाया दिल्ली, फिर सिर्फ इसलिए कर दिया मर्डर

कोहरे के चलते हुआ हादसा

– स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे का कारण घना कोहरा है। शनिवार सुबह कोहरे के चलते सड़क पर दूर तक देख पाना संभव न था।

– डॉक्टर की कार जैसे ही सरसी कुरसेला स्टेट हाईवे पर स्थित चंपावती पुल घाट पर पहुंची सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। कार का ड्राइवर समय रहते ट्रक को देख नहीं पाया।

Back to top button