बहु को नहीं था कोई बच्चा, तांत्रिक को बुलाया घर और कमरे में…

आजकल अपराध के मामले सभी को हैरान कर रहे हैं. ऐसे में जो मामला हाल ही में सामने आया है वह झारखंड का है. इस मामले में इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में तंत्र क्रिया के बहाने रेप के मामले में 26 वर्षीय महिला की शिकायत पर राजा (प्रतीकात्मक नाम) निवासी खजराना के विरूद्ध शनिवार रात केस दर्ज हुआ.

इस मामले में यह बताया गया है कि उसे रविवार को अरेस्ट कर अदालत में पेश कर जेल भेजा जा चुका है. इस मामले में एक अफसर ने बताया कि ”आरोपी लोहा मंडी में वेल्डिंग का काम करता है. महिला को शादी के 5 साल बाद भी बच्चा नहीं हुआ तो परिवार ने ससुर के परिचित और खुद को तांत्रिक बताने वाले राजा को शुक्रवार को तंत्र क्रिया के लिए घर बुलाया.” इसी के आगे इस मामले में बताया गया कि ”वह महिला को एक कमरे में लेकर चला गया.
परिवार के लोग बाहर मौजूद थे. तंत्र मंत्र के दौरान महिला से छेड़छाड़ करने लगा और महिला को कुछ देर बाद होश नहीं रहा. उसके बाद तांत्रिक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और बाहर निकलकर कहा अब तुम्हारी बहु माँ बन जाएगी.” वहीं जब बहु होश में आई तो उसे सब कुछ याद आया और उसने अपने घरवालों को सब बताया जिसके बाद घरवालों ने थाने में रिपोर्ट दायर करवाई.





