बहराइच : दारोगा जी खुद बिना मास्‍क और काटने लगे मास्‍क ना लगाने पर दूसरों का चालान

बहराइच। ‘आप न जावे सासुरे औरों को सिख देत’ यह कहावत थानाध्यक्ष बौंडी पर एकदम सटीक बैठती है। शनिवार को बौंडी थानाध्यक्ष ने खुद तो मास्क पहना नहीं लेकिन बाइक सवारों का मास्क न लगाने पर चालान जरूर काट दिया।

 क्षेत्र में लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वाहन चेकिंग के दौरान बिना मास्क के वाहन चलाने वालों अर्थदंड लगाकर चालान किया जा रहा है जबकि मास्क ना लगाने पर अर्थदंड देने वाले खुद मास्क लगाना उचित नहीं समझते। मामला बौंडी थाना क्षेत्र का है जहां लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाकर मास्क न लगाने के नाम पर धड़ा धड़ चालान काटे जा रहे हैं व अर्थदंड के रुप में सम्मन शुल्क वसूला जा रहा है।

अभी हाल ही में थाना क्षेत्र के शेमगढ़ा चौराहे पर वाहन चेकिंग अभियान के तहत वाहन चेकिंग कर रहे थानाध्यक्ष बौंडी सुभाष चंद्र  बिना मास्क लगाए वाहन चलाने वालों का चालान काट कर सम्मन शुल्क वसूल रहे थे जबकि महोदय ख़ुद बिना मास्क लगाए पब्लिक प्लेस पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। लेकिन दरोगा जी से भला कौन पूंछे कि आप मास्क नहीं लगाएं हैं तो क्या अर्थदंड नहीं बनता , क्या सारे नियमों का पालन जनता को ही करना चाहिए ?

ये तमाम सवाल लिए बैठे दरोगा जी अपनी पुलीसिया रौब में मस्त होकर चालान काटने में व्यस्त हैं जो तस्वीर बयां करती है । सूत्रों की मानें तो थानाध्यक्ष बौंडी के अनुसार सिर्फ़ मास्क लगाना ही कोविड 19 से सुरक्षा है यदि किसी ने मुंह पर गमछा बांध रखा है तो वो कोविड 19 से सुरक्षा हेतु नियमों का उल्लघंन हैै जिसपर उसे अर्थदंड देना ही होगा।

थानाध्यक्ष के इसी फरमान के तहत शेमगढ़ा चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान इसी थाना क्षेत्र के रानी बाग निवासी चंद्रसेन सिंह को बाइक सहित रोका गया और मास्क ना लगाने के कारण उनसे ₹100 का समन शुल्क वसूला गया जबकि चित्र में थाना अध्यक्ष के सामने चंद्रसेन सिंह गमछा लपेटे हुए खड़े दिखाई दे रहे हैं।

थाना अध्यक्ष के बगल में बैठे एसआई ने अपने मुंह को रूमाल ढक रखा है और बगल में बैठे थाना अध्यक्ष ने स्वयं मास्क नहीं लगा रखा है, जबकि चालान मास्क ना लगने में काटा गया है। बौंडी पुलिस के अनुसार 13 व्यक्तियों से मास्क ना लगा कर वाहन चलाने के दौरान 13 सौ रुपया शमन शुल्क वसूला गया।

Back to top button