बहराइच : क्‍वारंटाइन से छूटे यवकों ने आशाबहू के घर में घुसकर मचाया उत्‍पात

बहराइच। मालवा गांव में पखवारे भर पूर्व दिल्ली से कमाकर लौटे तीन युवकों को मुख्य आशाबहू ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना देकर कवारेन्टीन करा दिया था। क्‍वारंटाइन से मुक्त होने पर शुक्रवार की रात तीनो युवक सहायक आशाबहू के घर पर जा धमके। हथियारों से लैस युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। विरोध करने पर आशाबहू के शिक्षामित्र पति पर हमला कर उसे लहू लुहान कर दिया। चीख पुकार सुन गांव के लोग दौड़े, जिसपर हमलवर असलहे लहराते हुए फरार हो गए। आशाबहू के थाने पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने उसे अपमानित कर भगा दिया।

पयागपुर थाना अंतर्गत मालावां गांव निवासी माधुरी देवी आशाबहू के पद पर कार्यरत है। उसके पति हृदयराम शिक्षामित्र हैं। माधुरी देवी का कहना है कि पखवारे भर पूर्व गांव निवासी ननकऊ, घनश्याम और दिलीप दिल्ली से कमाकर गांव लौटे। इसपर गांव की मुख्य आशाबहू ने तीनों युवकों के आने की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी।

इसपर चिकित्साकर्मियों ने गांव पहुंच कर तीनों युवकों को कवारेन्टीन कर दिया। शुक्रवार को तीनों युवक कवारेन्टीन काल से मुक्त होकर गांव पहुंचे तो सभी ने माधुरी देवी के घर पहुंच कर उन्हें देख लेने की धमकी दी। माधुरी ने मुख्य आशाबहू द्वारा सूचना देने की बात कही लेकिन तीनों युवक माधुरी की सूचना पर अपने क्‍वारंटाइन होने की बात पर अड़े रहे। दिन का मामला होने के चलते ग्रामीणों ने बीचबराव करा दिया, लेकिन रात होते ही तीनो युवक लाठी और फरसे से लैस होकर माधुरी के घर जा धमके।तोड़फोड़ करते हुए जमकर उत्पात मचाया।

पति हृदयराम ने विरोध किया तो फरसे से हमला कर उसे मरणासन्न कर दिया। चीखपुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े तब हमलावर असलहा लहराते हुए धमकी देकर फरार हो गए। रात में ही हृदयराम को गिलौला पीएचसी पहुंचाकर भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टरों ने हालत गम्भीर देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

उधर माधुरी सुबह पयागपुर थाने पहुंची तो पुलिसकर्मियों ने रात में थाने न आने की बात कहकर उसे अपमानित किया फिर भगा दिया। इस मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन मिश्रा का कहना है कि मामला में संज्ञान में नही था अब पता चला हैं जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।हमलावर कतई बक्शे नही जाएंगे।

Back to top button