बस स्टॉप पर खड़ी लड़की को, दो नकाबपोश ने स्प्रे डालकर बेहोश करने की कोशिश…

अपराध का एक मामला हाल ही में सामने आया है वह हिमाचल के ऊना जिले के मैडी का है जहाँ स्कूल जाने के लिए बस का इंतजार कर रही छात्रा को बेहोश कर अपहरण का प्रयास किया गया है. इस मामले में दो बाइक सवार नकाबपोश युवकों ने 11वीं की छात्रा के चेहरे पर पहले स्प्रे फेंका और लेकिन छात्रा ने चेहरा घुमाकर शोर मचाना शुरू कर दिया.

वहीं उसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन कुछ ही देर बाद छात्रा बेहोश हो गई. वहीं वहां के लोगों ने उसे सिविल अस्पताल अंब में दाखिल करवाया गया है. इस मामले में पुलिस को खबर दी गई जिसके बाद पुलिस छानबीन शुरू कर चुकी है. इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक बीते बुधवार सुबह लगभग पौने नौ बजे मैडी-ज्वार संपर्क सड़क पर जमा एक कक्षा की छात्रा घर से कुछ ही दूरी पर सड़क किनारे बस के इंतजार में खड़ी थी और इसी दौरान दो बाइक सवार उसके नजदीक पहुंचे.
वहीं उन्होंने छात्रा के चेहरे पर कोई स्प्रे कर दिया, जिससे घबराकर युवती ने चेहरा घुमा लिया. उसके बाद वह चिल्लाते हुए घर की तरफ भागी और बाइक सवार भाग गए. लड़की की आवाज सुनकर नजदीक के एक शिक्षण संस्थान की संचालक उसके पास पहुंचीं लेकिन तब तक लड़की बेहोश हो गई थी. उसके बाद उन्होंने लड़की के परिजनों को बताया और परिजन वहां गए और उसे तुरंत सिविल अस्पताल अंब ले आए. अब इस मामले में पुलिस ने गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है.





