बसपा नेता के बिगड़े बोल, साधना सिंह का सिर कलम करो और पाओ 50 लाख का इनाम

लखनऊ। बीजेपी विधायक साधना सिंह द्वारा बसपा प्रमुख मायावती पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के बाद बसपा के पूर्व विधायक विजय यादव ने बड़ा आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर साधना ने 48 घंटे में बसपा प्रमुख और देश की सभी महिलाओं से माफी नहीं मांगी। तो वे उनका सिर कलम करके लाने वाले को 50 लाख रुपये का इनाम चंदा इकठ्ठा करके देंगे।
पूर्व विधायक के इस ऐलान के बाद से राजनीतिक गलियारे में हड़कंप
पूर्व विधायक के इस ऐलान के बाद से राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मच गया है। विजय ठाकुर पार्टी कार्यकतार्ओं से मुलाकात करने पहुंचे थे। वहां पर उन्होंने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन होने के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी बौखला गई है, जिसके बाद से ही उसके नेता और विधायक अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव: महाराष्ट्र के नांदेड़ से लड़ सकते हैं राहुल गांधी
उन्होंने कहा कि बीजेपी विधायक साधना सिंह ने बसपा प्रमुख के विरुद्ध निंदनीय शब्दों का प्रयोग किया है। हम मांग करते हैं कि साधना को 48 घंटे के अंदर बसपा मुखिया मायावती और देश की समस्त महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। विजय यादव ने कहा कि यदि 48 घंटे में साधना सिंह ने माफी नहीं मांगी तो बसपा कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करेंगे।





