‘बलिदान बैज’ का निशान वाले ग्लव्स पहन खेलें धोनी’, भारतीय क्रिकेट फैंस बेहद गुस्से में….

आईसीसी ने टीम इंडिया के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी से अपने दस्ताने से ‘बलिदान बैज’ का निशान हटाने को कहा है. आईसीसी के इस फरमान से भारतीय क्रिकेट फैंस बेहद गुस्से में हैं. भारतीय क्रिकेट फैंस खुलकर धोनी के समर्थन में उतर आए हैं. प्रादेशिक सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक के अधिकारी धोनी वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में ‘बलिदान बैज’ वाला ग्लव्स पहनकर उतरे थे.
ICC का फरमान, धोनी को ग्लव्स से हटाना होगा सेना के सम्मान का निशान
धोनी के इस कदम से क्रिकेट फैंस ने उनकी जमकर प्रशंसा की थी. लेकिन आईसीसी को धोनी का कदम पसंद नहीं आया. ICC ने इसे अपवाद बताते हुए कहा कि यह उसके नियमों के खिलाफ है. इतना ही नहीं पूर्व भारतीय कप्तान पर आईसीसी के नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना भी लग सकता है.
आईसीसी के निर्देश से खफा भारतीय क्रिकेट फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर अपनी भड़ास निकाली. कई फैंस तो ऐसे भी हैं जो समझा रहे हैं कि क्यों धोनी को भारतीय सेना के प्रति उनके प्यार का इजहार करने की इजाजत मिलनी चाहिए.
एक प्रशंसक ने लिखा कि बलिदान बैज किसी धर्म, राजनीतिक चिह्न् से जुड़ा हुआ नहीं है. धोनी को ऐसा करने का पूरा हक है. मुझे ऐसा कोई कारण नहीं दिखता कि आईसीसी को इसमें हस्तक्षेप करना पड़े.





