बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल समेत दर्जनों ट्रेनों का संचालन रहेगा प्रभावित, जान‍िए क्‍यों

 पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल में सात मई से मरम्मत का काम होने के कारण बछवारा-विद्यापति धाम और मोहिउद्दीनगर स्टेशनों के बीच प्री नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। इसके कारण रेलखंड से गुजरने वाली बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनें 11 मई तक निरस्त रहेंगी। जबकि राजधानी, कामाख्या एक्सप्रेस व गरीब नवाज एक्सप्रेस समेत दर्जनों ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ट्रेन संख्या 04023 बरौनी-दिल्ली स्पेशल ट्रेन सात, 10 व 14 मई, ट्रेन संख्या 04403 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन आठ व 11 मई, ट्रेन संख्या 04404 नई दिल्ली-बरौनी विशेष ट्रेन सात व 10 मई को प्रभावित रहेगी।

ये ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी

  • इंदौर-कामाख्या एक्स. और अजमेर किशनगंज एक्सप्रेस नौ मई को बदले हुए मार्ग छपरा-मुजफ्फरपुर- समस्तीपुर-नरहन-खगडिय़ा के रास्ते गुजरेगी 
  • नई दिल्ली-डिबरूगढ़ टाउन राजधानी एक्सप्रेस नौ व 12 मई को परिवर्तित मार्ग छपरा-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-बरौनी के रास्ते जाएगी
  • आनंद विहार टर्मिनस-नाहरलागुन एक्स. नौ व 12 मई को बदले मार्ग छपरा-पाटलीपुत्र-पटना-मोकामा-बरौनी बाइपास के रास्ते चलाई जाएगी
  • अमृतसर-डिबरूगढ़ टाउन एक्स. 10 मई को छपरा-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-नरहन-खगडिय़ा के रास्ते गुजरेगी। 

ये ट्रेनें रास्ते में रोककर चलेंगी

  • किशनगंज-अजमेर एक्स. 10 व 12 मई किशनगंज से 120 मिनट देरी से छूटेगी, सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस एक्स. 12 मई को सहरसा से 60 मिनट देरी से चलेगी।
Back to top button