बरात में डांस देखने को लेकर हुई फायरिंग, एक घायल

आरा. बिहार के भोजपुर जिले के कौंरा गांव में शुक्रवार की रात बरात में महिला डांसरों के डांस देखने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने के बाद एक पक्ष फायरिंग करने लगा। फायरिंग के दौरान एक युवक पप्पू सिंह घायल हो गया। लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। भाग गए हमला करने वाले…
बरात में डांस देखने को लेकर हुई फायरिंग, एक घायल
 

ये भी पढ़े: गोली मारने के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या, लोगों ने कई दुकान और गाड़ियों में लगाई आग

फायरिंग करने के बाद हमला करने वाले फरार हो गए। इस दौरान बरात में फायरिंग से अफरातफरी मच गई। फिर गांव के लोगों ने स्थिति को शांत कराया और पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Back to top button