बरसात के मौसम में जरूर बनाये चटपटे स्वीट कॉर्न पकौड़े

बरसात के मौसम में जरूर बनाये चटपटे स्वीट कॉर्न पकौड़ेकितने लोगों के लिए: 4

सामग्री:

300 ग्राम स्वीट कॉर्न, 6 बड़े चम्मच बेसन, 1 बड़ा चम्मच चावल का आटा, 2 छोटा चम्मच हरी मिर्च पेस्ट, 2 चम्मच अदरक का पेस्ट, 1 छोटा चम्मच चाट मसाला, आधी शिमला मिर्च, बारीक कटी हुई, आधा चम्मच हरा धनिया, बारीक कटा हुआ, स्वादानुसार नमक, तलने के लिए तेल।

विधि:

– एक बाउल में बेसन, चावल का आटा, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, चाट मसाला, शिमला मिर्च, धनिया पत्ती, 2चम्मच गर्म तेल, आवश्यकतानुसार पानी व नमक मिलाकर गाढ़ा मिश्रण तैयार कर लें।

– फिर इसमें स्वीट कॉर्न डालें और अ’छी तरह मिला लें।

– अब एक पैन में तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म होने के लिए रखें।

– जब तेल अ’छी तरह गर्म हो जाए तो इसमें 5-6 छोटे पकौड़े तोड़कर सुनहरा होने तक फ्राई करें।

– इसी तरह सारे मिश्रण के पकौड़े तल लें।

– गर्मागर्म पकौड़े हरी चटनी या फिर टॉमेटो सॉस के साथ सर्व करें।

Back to top button