बनाये ब्रेड का रायता

सामग्री :

4 ब्रेड स्लाइस, 200 ग्राम दही, आधा चम्मच चीनी, चौथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच भुना जीरा, आधा चम्मच राई, एक चुटकी हींग, चौथाई चम्मच काला नमक, 1 चम्मच घी, 2 करी पत्ते।

विधि :

– सबसे पहेल ब्रेड स्लाइस के किनारों को काटकर निकाल दें।

– इन ब्रेड को छोटे-छोटे बराबर टुकड़ों में काट लें।

– अब एक पैन में घी डालकर मध्यम आंच में गर्म करें। घी गर्म होने पर हींग, राई और करी पत्ता डालकर भून लें। 15 सेकेंड तक ही भूनें।

– फिर इसमें ब्रेड के टुकड़ों को डालकर धीमी आंच पर 2 मिनट तक भून लें। ब्रेड के भुने टुकड़ों को निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें।

– दही में एक चम्मच चीनी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह फेंट लें।

– दही गाढ़ा है तो इसमें आवश्यकता अनुसार पानी भी मिला लें।

– दही में ब्रेड के टुकड़े डालें।

– भुना हुआ जीरा पाउडर और काला नमक मिलाकर लंच या डिनर में सर्व करें।

Back to top button