बनायें मेक्सीकन सूप
कितने लोगों के लिए : 8
सामग्री :
चिकन स्टॉक 1-1/2 लीटर, 1किग्रा. हैम, 800 ग्राम चिकन, 1/2 टी.स्पून जीरा, 2 प्याज कटी हुई, 750 ग्राम मक्का के दाने।
गार्निश के लिये:
300 ग्राम चीज, नींबू के छल्ले।
विधि :
एक बर्तन में चिकन स्टॉक, हैम, चिकन, जीरा और प्याज पकने के लिये रख दें आंच कम कर दें और ढककर चिकन गलने तक पकाये।
अब चिकन और हैम को उसमें से निकाल लें, जब चिकन और हैम ठंडे हो जाये तो उनको छोटे टुकड़ों में काट लें और वापस उसी बर्तन में डाल दें।
अब इसमें मक्का के दाने डालकर मंदी आंच पर 20 मिनट तक पकाये।
सूप तैयार है इसे नींबू के छल्लों और क्रीम चीज से सजाकर गरमागरम सर्व करें।





