बनाएं साबूदाना बड़ा

* आवश्यक सामग्री :
– 1/2 कप बारीक साबूदाना
– 150 ग्राम पनीर
– 1 छोटा चम्मच कुट्टू का आटा
– 1 बड़ा चम्मच काजू
– 2 साबुत लाल मिर्च
– 2-3 हरी मिर्च
– थोड़ा सा हरा धनिया
– सैंधा नमक स्वादानुसार
– तलने के लिए तेल।
* बनाने की विधि :
– सबसे पहले साबूदाने को 2-3 बार धोकर पानी में 1-2 घंटे के लिए भिगो कर रख दें।
– हरा धनिया, हरी मिर्च बारीक काट लें।
– लाल मिर्च, काजू के टुकड़े करें और पनीर मैश कर लें।
– भीगे साबूदाने का पानी छानकर इसमें सामग्री अच्छी तरह मिलाएं।
– मिश्रण को मनचाहा आकार देकर तल लें।
– तैयार चटपटा फलाहारी साबूदाना बड़ा हरी चटनी या रायते के साथ गरमा-गरम सर्व करें।





