बनाएं राजस्थान की मशहूर स्टफ्ड बाटी

बाटी कई तरह से बनाई जाती है. जैसे बाटी को उबाल कर बनाई हुई बाफला बाटी, मसाले और स्टफिंग भरी हुई भरवां बाटी या फ्राइड बाटी

राजस्थान की मशहूर स्टफ्ड बाटीकितने लोगों के लिए : 4

सामग्री

2 कप गेहूं का आटा, आधा कप सूजी, 1/3 कप घी, 3/4 छोटी चम्मच नमक, आधा छोटी चम्मच अजवायन, 1/4 छोटी चम्मच बेकिंग सोडा।

स्टफिंग के लिए

2 उबले हुए आलू, 1/4 कप हरे मटर के दाने, 2 टेबल स्पून हरा धनिया, 1 टेबल स्पून तेल, 1 चुटकी हींग, 1/4 छोटी चम्मच जीरा, आधा इंच टुकड़ा अदरक (कद्दूकस करके), 1 – 2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च, 1/4 छोटी चम्मच अमचूर पाउडर, आधा छोटी चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटी चम्मच नमक , 1/4 चम्मच से कम हल्दी पाउडर, 1/4 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर।

विधि

एक बाउल में मैदे और सूजी को मिला लें। अब इसमें नमक, बेकिंग सोडा, अजवायन और दो चम्मच घी डालकर अच्छे से मिला लें और थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए इसे चपाती के आटे से थोड़ा सा सख्त गूंथ लें। इसे ढक कर आधे घंटे के लिए रख दें।

स्टफिंग बनाएं

उबले हुए आलू को छील कर तोड़ लें। अब एक पैन में तेल गर्म करें। इस गर्म तेल में हींग और जीरा डालकर तड़कने के बाद अदरक और हरी मिर्च डालकर थोड़ा भून लें।

अब इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और मटर के दाने डाल लें और इन्हें दो मिनट तक भून लें। फिर बारीक किए आलू, नमक, लाल मिर्च, अमचूर पाउडर और हरा धनिया डाल दें और मिक्स होने तक पकाएं।

ढक कर रखे आटे को, हाथों पर थोड़ा तेल लगाकर मसल कर चिकना कर लें। अब इस आटे से रोटी बनाने के लिए बनाई जाने वाली लोई के आकार की लोईयां बना लें। इतने आटे से लगभग 12 लोईयां बन जाएंगी।

अब एक लोई को हाथ में लेकर उंगलियों की मदद से 2-3 इंच के व्यास में थोड़ा फैला लें और इस पर चम्मच स्टफिंग रख दें। अब चारों ओर से आटे को उठाकर स्टफिंग को बंद कर दें और बाटी को गोल बना लें। इसी तरीके से सारी बाटियां तैयार करके इन्हें बेकिंग ट्रे में थोड़ी-थोडी़ दूरी पर रख दें।

बाटी को बेक करें

सबसे पहले ओवन को 230 डिग्री पर प्री हीट कर लें और फिर बाटी की ट्रे को इसके मिडिल रैक में रखकर 230 डिग्री पर 10 मिनट के लिए बेक करें। निश्चित समय के बाद निकाल कर चैक करें। हल्की ब्राउन होने पर इन्हें और 2 मिनट के लिए गोल्डन ब्राउन होने तक बेक करें।जब बाटी तैयार हो जाएं तो इन्हें ओवन से बाहर निकाल लें। तैयार होने पर इन्हें घी में डिप करके निकाल लें। गर्मा-गर्म तैयार बाटी को दाल या चटनी के सर्व करें

 
Back to top button