बनाइये शलजम का भर्ता…

सामग्री :

300 ग्राम शलजम, 200 ग्राम टमाटर पेस्ट, 2 हरी मिर्च का पेस्ट, ½ मटर के दाने, 2-3 टेबलस्पून कटा धनिया, 2 टेबलस्पून तेल, चुटकी भर हींग, ½ टीस्पून जीरा, 1 टीस्पून अदरक का पेस्ट, आधा नींबू, ¼ टीस्पून हल्दी, 1 टीस्पून धनिया पाउडर, ½ टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, ¼ टीस्पून गरम मसाला, 1 टीस्पून चीनी, नमक- स्वादानुसार

विधि :

कुकर में आधा तेल डालकर इसमें जीरा, हींग, अदरक का पेस्ट, हल्दी, धनिया पाउडर, कटी शलजम, लाल मिर्च और नमक डालकर भूनें। पानी डालकर 1 सीटी लगाएं।
फ्राइंगपैन में बचा तेल डालें। बचे मसाले और मटर डालें। इसमें उबली शलजम डालकर अच्ची तरह भूनें। ऊपर से धनिया डालकर गार्निश करें।

Back to top button