बदल जाएगा Xiaomi का धांसू स्मार्टफोन Redmi Note 5 Pro, आया नया अपडेट

शियोमी के पॉपुलर फोन Note 5 Pro के लिए नई MIUI 10 अपडेट जारी कर दिया गया है. ये नया अपडेट फोन के कुछ बग्स फिक्स करने के लिए है. इसके अलावा फोन अपडेट होने के बाद कैमरे में आने वाली परेशानियों भी ठीक हो जाएगी. हाल ही में खबर आई थी कि यूज़र्स को Redmi Note 5 Pro से Burst फोटो क्लिक करने में परेशानी हो रही है, तो बता दें कि MIUI 10 अपडेट के बाद फोन के कैमरा ऐप में ये समस्या फिक्स हो जाएगी.बदल जाएगा Xiaomi का धांसू स्मार्टफोन Redmi Note 5 Pro, आया नया अपडेटबता दें कि Redmi Note 5 Pro एंड्रॉयड Oreo पर काम करता है और जानकारी के मुताबिक फोन के लिए जल्द कंपनी लेटेस्ट एंड्रॉयड 9 Pie पेश करेगी.

लॉन्च के समय स्मार्टफोन को Android 7 Noughat पर बेस्ड MIUI के साथ पेश किया गया था और बाद में इसके लिए 8.1 ओरियो पर बेस्ड MIUI 10 अपडेट रोलआउट कर दिया गया था.

अगर Redmi Note 5 Pro यूज़र्स को अभी तक ये अपडेट नहीं मिला है तो इसे मैन्युअली भी अपडेट किया जा सकता है. इसके लिए फोन की Settings में जाएं. इसमें ‘Software Update’ ऑप्शन में जाकर चेक करें कि आपके फोन के लिए अपडेट आया है या नहीं. इस फोन को फ्लिपकार्ट से 13,000 रुपये है में खरीदा जा सकता है, जिसपर एक्सचेंज से लेकर EMI ऑप्शन तक कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं. बता दें कि ये फोन शियोमी का 2018 का सबसे बेस्ट फोन की लिस्ट में शामिल है.

Back to top button