बदलते मौसम के असर से त्वचा को बचाने के लिए अपनाएं ये उपाय

मौसम में बदलाव आने पर त्वचा में पानी की कमी होने लगती है. जिससे त्वचा की नमी पर असर पड़ता है. ऐसे में अगर त्वचा का ख्याल ना रखा जाए तो ड्राइनेस, जलन और स्किन फटने जैसी समस्याएं हो सकते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से बदलते मौसम में भी आप अपनी त्वचा को खूबसूरत बनाए रख सकती हैं. बदलते मौसम के असर से त्वचा को बचाने के लिए अपनाएं ये उपाय

 

1- स्किन ड्राइनेस को दूर करने के लिए जैतून, नारियल या सरसों के तेल से अपने चेहरे की मसाज करें. इसके अलावा रोजाना अपने चेहरे पर मॉश्चराइज़र लगाना ना भूलें. 

2- सर्दियों के मौसम में प्यास कम लगती है जिसके कारण शरीर में पानी की कमी होने लगती है. जिससे त्वचा में रूखापन और फटने जैसी समस्याएं होने लगती हैं. इसलिए दिन में कम से कम 8 गिलास पानी का सेवन जरूर करें. 

3- बालों के टूटने और झड़ने की समस्या को रोकने के लिए पोषण की आवश्यकता होती है. इसके लिए समय-समय पर अच्छे तेल से अपने बालों की मसाज करें. पौष्टिक आहार जैसे- अंकुरित अनाज, दूध, फल और हरी सब्जियां आदि का सेवन करें. अच्छे शैंपू के साथ-साथ कंडीशनर का भी इस्तेमाल करें. 

 

4- ज्यादातर लड़कियों को लगता है कि सिर्फ गर्मियों के मौसम में सनस्क्रीन का इस्तेमाल किया जाता है, पर हम आपको बता दें कि सर्दियों की धूप भी त्वचा को नुकसान पहुंचाती है. इसलिए सर्दियों के मौसम में भी अपनी त्वचा पर सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें.

Back to top button