बढ़ती गर्मी की वजह राजधानी में जिलाधिकारी सरकारी और एडेड स्‍कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश किए जारी

राजधानी में लगातार तापमान 42 से 44 डिग्री के आसपास है जिसे देखते हुए जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने सरकारी और एडेड स्‍कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश जारी किए हैं। नए आदेशों के अनुसार कक्षा 10 तक के सरकारी विद्यालय के बंद होने का समय 12बजे तक होगा। वहीं 10से 12 तक के विद्यालय का बंद होने का समय एक बजे तक होगा। यह आदेश ग्रीष्मावकाश तक लागू रहेगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी दिनों में गर्मी कम होने की संभावना नही है। इसे देखते हुए सभी सरकारी और प्राइवेट व एडेड विद्यालयों के समय में परिवर्तन कर ि‍दया है। यह परिवर्तन 30 अप्रैल (मंगलवार) 2019 से लागू होगा और ग्रीष्मावकाश तक लागू रहेगा। समस्त सरकारी विद्यालयों में कक्षा 10 तक के सभी सरकारी विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे से 12 बजे तक होगा और कक्षा 11 व कक्षा 12 के विद्यालयों की समाप्ति का समय अधिकतम एक बजे तक होगा। सभ्‍ाी बोर्ड के सभी प्राइवेट व एडेड विद्यालयों में कक्षा 10 तक के विद्यालयों की समाप्ति का समय 12 बजे तक और कक्षा 11 व कक्षा 12 के विद्यालयों की समाप्ति का समय अधिकतम 1 बजे तक होगा। समस्त प्राइवेट व एडेड विद्यालय अपने विद्यालयों को खोलने के समय का निर्णय स्वयं करेंगे और अगर बताए गए समय से पहले विद्यालय बंंद करना चाहते है तो इसका निर्णय भी स्वयं ले सकते है।

Back to top button