बड़ी राहत: लखनऊ यूनिवर्सिटी में अब एक बार जमा होगी कॉशन मनी

लखनऊ। लखनऊ यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अंडर ग्रेजुएट कोर्सेस में पढऩे वाले छात्रों को बड़ी राहत प्रदान की है। यूजी कोर्सेस में पढऩे वाले सेकेंड और थर्ड इयर के छात्रों को अब कॉशन मनी जमा करने से निजात दिया गया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन अब यूजी कोर्सेस में पहले साल में ही छात्रों से जमा करवाएगा। उसी को पूरे तीन साल तक ट्रांसफर करता रहेगा।
छात्र जब यूनिवर्सिटी से पास आउट हो जाएगा, उसे पूरा इसको वापस कर दिया जाएगा। अभी तक यूनिवर्सिटी में मौजूद व्यवस्था के तहत हर साल छात्रों से इसको जमा करना होता है। जब छात्र पहला साल पास कर लेते हैं तो पुरानी कॉशन मनी वापस हो जाती है और अगले साल में एडमिशन लेते समय उसे नई कॉशन मनी फीस के साथ ही जमा करना होता है।
ये भी पढ़ें :-लखनऊ यूनिवर्सिटी अराजक छात्रों पर सख्त, शहर में किया बवाल तो होगी कार्रवाई
कॉशन मनी वापसी में आई समस्या के बाद लिया निर्णय
लखनऊ यूनिवर्सिटी में जुलाई से नया सत्र शुरू हो गया,लेकिन छात्रों को अब तक कॉशन मनी वापसी के लिए चक्कर काट रहे हैं। हॉस्टल फीस में छात्रों से एक हजार रुपए कॉशन मनी ली जाती है। तो वहीं मेस फीस में दो हजार रुपए कॉशन मनी जुड़ी होती है। मई में ही छात्रों ने हॉस्टल छोड़ दिया था, लेकिन सात महीने बाद भी छात्रों को यूनिवर्सिटी की ओर से वापस नहीं की गई। इस संबंध में छात्रों ने कुलपति से लेकर सभी स्तर पर शिकायतें भी की। अब भी सभी छात्रों को नहीं मिली है। इसी समस्या को दूर करने के लिए अब सेकेंड इयर और थर्ड इयर की फीस से इसको हटा दिया जाएगा। ऐसे में अब पहले साल जमा करने के बाद अब पास आउट होने के बाद ही छात्रों को वापस लेने के लिए आवेदन करना होगा।
‘नए सत्र में यह व्यवस्था लागू होगी, एडमिशन के समय ही कॉशन मनी लिया जाएगा। जो पूरे तीन साल तक मान्य होगा।’
प्रो. एसपी सिंह, कुलपति, लखनऊ यूनिवर्सिटी





