बड़ी मुश्किलों के बाद गाय की वजह से प्रेग्नेंट हुई ये महिला, पूरी वजह जानकर दुनिया भर के डॉक्टर्स है हैरान…

United Kingdom के वेल्स की रहने वाली एक महिला ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर बढ़ा खुलासा किया है। महिला का कहना है कि लगातार 4 बार मिसकैरिज के बाद उसे लगा था कि वो अब दोबारा मां नहीं बन पाएगी। लेकिन एक प्रेग्नेंट गायों पर एक फार्मिंग प्रोग्राम ने उसकी सारी परेशानियां ही सुलझा दीं। इसके बाद उसने 2015 में अपने स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। वो भी बिना किसी परेशानी ये सब संभव हो सका।

मामला कॉन्वी टाउन का है, जहां रहने वाली लॉरी ने पहली बार 2011 में अपने एक बेटे को जन्म दिया। पर इसके बाद से उनके लिए अपनी प्रेग्नेंसी को रोक पाना मुश्किल हो रहा था। लॉरी के अनुसार, इसके बाद जब उन्होंने दोबारा कंसीव किया, तब वो खुद को इतना कमजोर महसूस करने लगती और बीमार पड़ जाती। तमाम टेस्ट और इलाज भी काम नहीं आते।

 

इसी तरह उसने एक नहीं बल्कि 4 मिसकैरिज में जुड़वा बच्चे समेत 5 बच्चे खो दिए। लॉरी ने कहा, दोबारा मां बनने को लेकर उसकी हिम्मत पूरी तरह से टूट चुकी थी, पर उसे भगवान पर भरोसा था। उसने बताया कि एक रात वो काउच पर बैठकर टीवी देख रही थी और वेल्स फार्मिंग प्रोग्राम चल रहा था, जिसमें गायों की प्रेग्नेंसी और डिलिवरी को लेकर चर्चा चल रही थी। इसी दौरान उसे पता चला कि गाय के स्वस्थ बच्चे के लिए आयोडीन और थायोरॉक्सिन कितनी अहम है। इसकी कमी के चलते किस तरह की दिक्कतें आती है।

भूल से भी अब कभी नही पंचर होगा आपकी गाड़ी का टायर, बस टायर पर लगा दीजिए ये एक चीज…

ये बात लॉरी को क्लिक कर गई और उन्हें समझ आ गया कि आखिर उनके साथ क्या गलत हो रहा है। उसे लगा कि अब उसे नए सिरे से मेडिकल हेल्प और टेस्ट की आवश्यकता है। उसने खुद भी इंटरनेट पर इस बारे में रिसर्च शुरू की ज्यादा आयोडीन वाले नमक में खाना बनाना शुरू किया। फिर उसने थॉयराइड स्पेशलिस्ट से मुलाकात की। इतना ही नहीं, इस बार कंसीव करने के बाद उसे हर दो वीक पर अलग से थॉयरॉक्सिन भी दी गई। ये सभी तरीके कारगर साबित हुए और उसने 2015 में स्वस्थ बेटे को जन्म दिया।

लॉरी का कहना है कि उसके लिए कंसीव करना मुश्किल काम नहीं था। बच्चे को 9 महीने तक बिना किसी परेशानी के गर्भ में रखना उसके लिए चैलेंज बना हुआ था। उसके अनुसार, इस प्रयोग के बाद इस चीज में भी सुधार हो गया। वो पहले से बेहतर महसूस करने लगीं और ये भरोसा हो गया कि प्रेग्नेंसी का पूरा टर्म वो आसानी से पूरा कर लेंगी।

Back to top button