बजरंग दल नेता समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज, महिला से चौथ मांगने का आरोप

आगरा। आगरा में बजरंग दल के नेता संजय जाट समेत छह लोगों के खिलाफ चौथ वसूली सहित चार धाराओं में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एफआईआर में पांच आरोपी अज्ञात भी हैं। इन पर एक महिला से चौथ मांगने का आरोप लगाया गया है। पुष्पांजलि पेस-3 निवासी पारुल सिंह राठौर ने ताजगंज थाना में यह रिपोर्ट दर्ज कराई है। वो फतेहाबाद रोड पर किराए की बिल्डिंग में वेपर एडवांस ग्लोबल मरीन एकेडमी नाम से ट्रेनिंग सेंटर चलाती हैं। यह घटना 20 दिसंबर 2012 की है।
ये भी पढ़े :-राहुल गांधी लखनऊ से मिशन यूपी की करेंगे शुरुआत, फरवरी में करेंगे 12 रैलियां 
पारुल का कहना है कि जब वो पहुंचीं तो उनसे कहा कि एक सप्ताह से 4.50 लाख रुपया मांग रहे हैं, अगर नहीं मिला तो सेंटर बंद करवा दिया जाएगा। और साथ ही एससी-एसटी एक्ट भी लगवा दिया जाएगा। इतना ही नहीं। यह भी धमकी दी कि जान से मरवा दिया जाएगा। उधर, केस दर्ज होते ही संजय जाट ने मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिया है।
ये भी पढ़े :-कर्नाटक संकट पर कुमारस्वामी ने कहा – मेरे संपर्क में हैं सभी विधायक
पारुल राठौर का कहना है कि संजय जाट पुलिस को लेकर पहुंचा था। उसने पुलिस के सामने ही जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की। उसके साथ तोरा पुलिस चौकी के इंचार्ज और सिपाही भी मौजूद थे।
आरोप है कि बजरंग दल नेता संजय जाट, उसके साथी संजय चौबे, अंबिका चौबे, मीना सिंह दिवाकर और अन्नू ट्रेनिंग सेंटर पर आए। स्टाफ से पारुल सिंह के बारे में पूछा। जब पारुल पहुंची तो उनसे चौथ मांगी और न देने पर सेंटर बंद करवा देने और जान से मर देने की धमकी भी दी।

Back to top button