बच्चों को सर्दियों में खिलाएं हेल्दी और टेस्टी सूजी का पराठा

सर्दियों में पराठे खाने का मजा ही कुछ और होता है. मूल की पराठा, मेथी का पराठा, गोभी का पराठा लेकिन आज हम आपको सूजी का पराठा बनाने के बारे में बताएंगे. सूजी का पराठा पोषक तत्‍वों से भरपूर होने के साथ-साथ खाने में भी बहुत स्वादिष्ट होता है. इसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं. इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता इसलिए आप इसे बच्चों के टिफिन में भी दे सकते हैं. बच्चों को ये पराठे बहुत पसंद आएंगे. आइए आपको बताते हैं इसे बनाने की आसान विधि

पानी- 2 कप
तेल- 1 चम्‍मच
नमक- 1/4 चम्‍मच

आटा- 1/2 कप
जीरा पाउडर- 1/2 चम्‍मच
लाल मिर्च- 1/4 चम्‍मच
अजवाइन- 1/4 चम्‍मच
हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई

धनिया- 2 चम्‍मच बारीक कटा हुआ
नमक- 1/4 चम्‍मच
अदरक पेस्‍ट- 1/2 चम्‍मच
तेल- आवश्‍यकतानुसार

सूजी का पराठा बनाने की विधि
एक बड़ी कढ़ाही में दो कप पानी गर्म करें. फिर पानी में 1 चम्‍मच तेल और 1 चौथाई चम्‍मच नमक डालें. जब पानी अच्‍छी तरह उबलने लगे तो आंच धीमी करके सूजी को खौलते पानी में डालें. सूजी को गांठ से बचाने के लिए उसे हिलाते रहे. लगातार चलाते हुए सूजी को तब तक पकाएं, जब तक कि पानी पूरी तरह से सूख न जाए और सूजी सॉफ्ट न हो जाए. इसके बाद गैस ऑफ करें दें और सूजी को 1 बड़े बर्तन में निकाल लें.

उसी बर्तन में आटा, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, अजवाइन, बारीक कटी मिर्च, धनिया पत्ती, नमक और अदरक का पेस्‍ट डालकर मिलाएं. इस पेस्ट को कम से कम 5 से 7 मिनट तक गूंदे. फिर तवा गर्म करें और गूंदे हुए मिश्रण से लोई लेकर बेल लें. दोनों ओर थोड़ा-थोड़ा तेल लगाकर पराठे को सुनहरा होने तक पकाएं. तैयार है गर्मागर्म सूजी का पराठा. यह पराठा न केवल क्रिस्‍पी बनता है बल्कि खाने में भी बहुत टेस्‍टी होता है.
Back to top button